Mahakumbh 2025 Live Updates: बसंत पंचमी अमृत स्‍नान को लेकर अखाड़ों की समय सारिणी जारी, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी लगाएगा सबसे पहले डुबकी – Zee News Hindi

Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज में आज महाकुंभ का 21वां दिन है. श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 3 फरवरी को पर तीसरे अमृत स्नान के लिए प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है. महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में  दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा.  आज दोपहर तक संगम स्नान करने वालों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है. तो वहीं अब तक कुल 34 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं. 
 
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में  दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई करेगीप्रयागराज में आज महाकुंभ का 21वां दिन है. श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 3 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है. इसके देखते हुए सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है.महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी है. 31 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान.अब तक 34 करोड़ लोगों ने किया स्नान. 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है.

महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi  सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर. 

Mahakumbh 2025 Live Updates: सुल्‍तानपुर में भी स्‍कूल बंद रहेंगे 
महाकुंभ नगर : बसंत पंचमी पर महाकुंभ में अमृत स्नान को लेकर सुलतानपुर जिले में भी 5 फरवरी तक इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्डों के स्‍कूलों को बंद कर दिया गया है. जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने रविवार को बताया कि महाकुंभ में बसंत पंचमी अमृत स्नान के चलते अयोध्या धाम से प्रयागराज तक जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या बढ़ गई है. इसको लेकर कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में 5 फरवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है. 
 
Mahakumbh 2025 Live Updates:  अयोध्या के स्कूलों में भी छुट्टी
महाकुंभ नगर : प्रयागराज के अलावा रामनगरी अयोध्या में भी बसंत पंचमी को लेकर भक्‍तों की भीड़ पहुंच रही है. महाकुंभ के बाद अयोध्‍या आने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह के मुताबिक, अयोध्या धाम और आसपास के ब्लॉकों में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर बंद रहेंगे स्‍कूल-कॉलेज
महाकुंभ नगर : बसंत पंचमी स्‍नान को लेकर प्रयागराज ही नहीं कई और जिलों में स्‍कूलों की छुट्टी रहेगी. जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ में बसंत पंचमी से पहले आ रही भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 5 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं. यह आदेश सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता एवं सहायता प्राप्त अंग्रेजी-हिंदी मीडियम स्कूलों में लागू रहेगा. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: गारेखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस कल बदले मार्ग से चलेगी
महाकुंभ नगर : रेलवे ने अपरिहार्य कारणों के चलते 3 फरवरी, 2025 को 15018 गारेखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया है. गोरखपुर से 3 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15018 गारेखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-बीना- इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर से 06.00 घंटा रि-शिड्यूल कर 5.45 के स्थान पर 11.45 बजे चलाई जाएगी. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर सभी साधु-संत करेंगे अमृत स्‍नान 
महाकुंभ नगर : बसंत पंचमी के पर्व पर सभी अखाड़े पवित्र संगम में दिव्य अमृत स्नान करेंगे. अखाड़ों में पूरे उमंग और उत्साह के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान की तैयारियां चल रही हैं. सोशल मीडिया में फैलाए जा रहे भ्रम का साधु-संन्यासियों ने खण्डन किया है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि सभी अखाड़े बसंत पंचमी पर्व पर अमृत स्नान करेंगे. बसंत पंचमी पर्व पर 5 करोड़ श्रद्धालुओं के अमृत स्नान करने का अनुमान है. 
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में दबाव की वजह कई पांटून पुल बंद किए गए 
महाकुंभ नगर : बसंत पंचमी स्नान को लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र में अलर्ट है. पैरामिलिट्री फोर्सेस लगातार मार्च कर रही है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद हैंं. ज्यादा दबाव होने की वजह से कई पांटून पुलों को बंद कर दिया गया है. मेला प्रशासन की तरफ से अनाउंस किया जा रहा है दबाव होने की वजह से पांटून पुल को बंद किया जा सकता है. पैनिक ना हो वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा कुंभ मेला क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में दबाव की वजह कई पांटून पुल बंद किए गए 
महाकुंभ नगर : बसंत पंचमी स्नान को लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र में अलर्ट है. पैरामिलिट्री फोर्सेस लगातार मार्च कर रही है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद हैंं. ज्यादा दबाव होने की वजह से कई पांटून पुलों को बंद कर दिया गया है. मेला प्रशासन की तरफ से अनाउंस किया जा रहा है दबाव होने की वजह से पांटून पुल को बंद किया जा सकता है. पैनिक ना हो वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा कुंभ मेला क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: 270 ट्रेनी आईपीएस अफसरों की फौज महाकुंभ पहुंची
महाकुंभनगर : बसंत पंचमी स्‍नान को लेकर योगी सरकार ने कमर कस ली है. इस बीच 270 ट्रेनी आईपीएस अफसर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हैं. इसमें 77 महिला अफसर शामिल हैं. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: बसंत पंचमी स्‍नान को लेकर प्रशासन ने अखाड़ों की टाइमिंग जारी की
महाकुंभ नगर : महाकुंभ में बसंत पंचमी स्‍नान को लेकर मेला प्रशासन की ओर से अखाड़ों के स्‍नान की टाइमिंग जारी कर दी गई है. महाकुंभ के तीसरे अमृत स्‍नान में सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एंव श्री षम्भू पंचायती अटल अखाड़ा डुबकी लगाएगा. इसके बाद परंपरागत अखाड़े स्‍नान करेंगे. बसंत पंचमी अमृत स्‍नान को लेकर मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.  
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ पहुंचे 270 ट्रेनी आईपीएस अफसर
महाकुंभ नगर : महाकुंभ में बसंत पंचमी से ठीक पहले 270 ट्रेनी आईपीएस अफसर संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे हैं. इसमें से 77 महिला IPS अफसर शामिल हैं. बसंत पंचमी स्नान के लिए रूप रेखा तैयार की है. हैदराबाद नेशनल अकादमी से भारी संख्या में IPS महाकुंभ पहुंचे हैं. बसंत पंचमी स्नान के दौरान ये सभी मौजूद रहेंगे. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में अभी तक 33 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ नगर : महाकुंभ में आज रविवार को 10 लाख कल्‍पवासियों ने स्‍नान किया. साथ ही 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्‍नान किया. अब तक महाकुंभ में 33.66 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. 
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर होटल बुकिंग में तेजी आई 
महाकुंभ नगर : महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद बुकिंग घटने से चिंतित होटल मालिकों ने बसंत पंचमी स्नान के बाद बुकिंग में फिर से तेजी आने की उम्मीद जताई है. अब होटल मालिक स्वयं फोन करके अतिथियों से अपील कर रहे हैं कि वे निःसंकोच महाकुंभ में आएं और पुण्य के भागीदार बनें. 
Mahakumbh Live Updates: कुंभ मेला में बसंत पंचमी स्नान के लिए 7 नए IPS अधिकारियों की तैनाती
कुंभ मेला में कल बसंत पंचमी के अवसर पर होने वाले स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए 7 और IPS अधिकारियों को तैनात किया गया है. इन अधिकारियों में IPS राजेश सक्सेना, IPS त्रिभुवन सिंह, IPS विकास कुमार वैद्य, IPS SK शुक्ला, IPS अनिल कुमार पांडे, IPS राजेश श्रीवास्तव और IPS मनीष कुमार शांडिल्य शामिल हैं. 
Mahakumbh Updates: संगम क्षेत्र में ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को क्राउड मैनेजमेंट की ट्रेनिंग
संगम क्षेत्र में 200 से अधिक ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों ने क्राउड मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ली. उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र का दौरा किया और व्यवस्था को समझा. अब ये सभी पुलिस लाइन में ठहरे हैं, जहां उनके रहने की विशेष व्यवस्था की गई है. 
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, 1.13 करोड़ ने किया स्नान
रविवार को शाम चार बजे तक महाकुंभ में 1.13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया. इनमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 1.03 करोड़ तीर्थयात्री शामिल रहे. अब तक, 1 फरवरी तक कुल 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.
Mahakumbh Live Updates: VIP घाट की सुरक्षा जांचने पहुंचे ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश
उत्तर प्रदेश के ADG कानून व्यवस्था और STF चीफ अमिताभ यश ने VIP घाट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने मोटरबोट से संगम घाटों और पैंटून पुल का जायजा लिया. अधीनस्थ अधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए. करीब एक घंटे बाद वे संगम से रवाना हो गए. 
Mahakumbh Live Updates: ब्राह्मण कन्या पद्यावती कैसे बनी ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड एक्ट्रेस के 5 बड़े विवाद 
90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेकर एक नई दिशा में कदम बढ़ाया था. ड्रग माफिया से संबंधों और कई विवादों में नाम आने वाली ममता ने अब किन्नर अखाड़े में महात्मा बनने का रास्ता चुना था. महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में संन्यास लेने के बाद उन्हें महामंडलेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन इसके बाद विवाद भी उठे. किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने उन्हें इस पद से हटा दिया और अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखाया. पढे़ं पूरी खबर.. 
Mahakumbh Live Updates: बसंत पंचमी पर महाकुंभ में हाई अलर्ट, 1700 मेडिकल स्टाफ तैनात
प्रयागराज: बसंत पंचमी पर महाकुंभनगर को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। 1200 मेडिकल स्टाफ कुंभ क्षेत्र में और 500 एसआरएन अस्पताल में तैनात रहेंगे.  एसआरएन में 200 यूनिट ब्लड बैंक तैयार किया गया है, 150 बेड रिजर्व हैं, जबकि कुंभनगर के 23 अस्पतालों में 360 बेड उपलब्ध हैं.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर और मंडल के सभी डॉक्टर अलर्ट रहेंगे.  60 रेजिडेंट डॉक्टरों को 24 घंटे मुस्तैद रखा गया है.  30 सीटी स्कैन मशीनें, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड समेत सभी जांच सुविधाएं सक्रिय रहेंगी. चार सदस्यीय मेडिकल टीम ने अस्पतालों की जांच पूरी कर ली है. 
Mahakumbh Live Updates:  महाकुंभ स्नान के लिए कई ट्रेनें रद्द, 2 से 4 फरवरी तक यात्रा पर असर
महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीड़ नियंत्रण उपायों के तहत रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
2 फरवरी को 12312 कालका-हावड़ा, 15658 कामाख्या-दिल्ली, 12801 पुरी-नई दिल्ली, 12397 गया-नई दिल्ली, 12367 भागलपुर-नई दिल्ली
3 फरवरी को 12397 गया-नई दिल्ली, 12427 रीवा-आनंद विहार, 12367 भागलपुर-नई दिल्ली, 12506 आनंद विहार-कामाख्या, 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार, 12398 नई दिल्ली-गया, 12368 नई दिल्ली-भागलपुर
4 फरवरी को 15657 दिल्ली-कामाख्या, 12802 नई दिल्ली-पुरी, 12398 नई दिल्ली-गया, 12368 नई दिल्ली-भागलपुर
 
Mahakumbh Live Updates: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बढ़ी भीड़ 
प्रयागराज:  बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. संगम मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर रोक लगी है, और श्रद्धालु कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पहुंच रहे हैं. इस दौरान कुछ चौराहों पर पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच बहस की घटना सामने आई है. 
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ में संगम स्नान का महत्व क्या करें? 
प्रयागराज: महाकुंभ में संगम स्नान का विशेष महत्व है करोड़ों श्रद्धालु पुण्य अर्जित करने के लिए यहां डुबकी लगाते हैं. खासतौर पर बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान का महत्त्व अधिक बढ़ जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गंगा में तीन या पांच डुबकियां लगानी चाहिए, पहली डुबकी पापों का नाश करती है, दूसरी रोग और शोक से मुक्ति दिलाती है, और तीसरी मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है. स्नान के समय श्रद्धालु भगवान से आशीर्वाद मांगते हैं और आध्यात्मिक शुद्धि का अनुभव करते हैं. महाकुंभ का यह पवित्र स्नान जीवन को शुभ और मंगलमय बनाता है.
Mahakumbh Live Updates: आय बढ़ाने में वेटलैंड्स की अहम भूमिका.. मुख्यमंत्री योगी 
गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वेटलैंड्स (आर्द्रभूमियां) केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आय और रोजगार के भी बड़े स्रोत हैं. भूजल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता, बाढ़ और सूखे की रोकथाम, कार्बन भंडारण और जैव विविधता संरक्षण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. पार्वती अरगा पक्षी विहार में ‘हम सभी के भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण’ विषयक कार्यक्रम का शुभारंभ किया.  इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को सम्मानित किया. 
fallback
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: गाड़ी रोकने पर साधु की पुलिस से झड़प 
महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान है इसी बीच रविवार को एक साधु की की गाड़ी को रोकने को लेकर साधु और पुलिस में झड़प हो गई. साधु ने पुलिस बैरिकेड्स को नीचे गिरा दिया. इसके बाद साधु का ड्राइवर बैरीकेड्स को घसीटता हुआ गाड़ी आगे निकाल ले गया. जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने कहा था कि वो अफसरों से बात करें, बगैर इजाजत गाड़ी अंदर नहीं जा सकती है. इसी बात को लेकर साधु की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई. 
Kumbh Mela 2025 Live Updates:आखिरी स्नान से पहले 200 नागा जूना होंगे शामिल
आखिरी अमृत स्नान से पहले संख्या बल में सबसे बड़े जूना अखाड़े ने नागा संन्यासी बनाए गए हैं. शनिवार को त्रिवेणी बांध आचार्य कुटीर के पास 200 संतों को नागा दीक्षा दी गई है. इस दौरान 20 महिलाओं ने भी दीक्षा ली है. जूना अखाड़े के संतों को सबसे पहले त्रिवेणी बांध लाया गया, यहां गंगा स्नान के बाद सभी ने अपना पिंडदान किया.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मेला प्रशासन अलर्ट
मौनी अमावस्या की घटना के बाद बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मेला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. भीड़ को रुकने नहीं दिया जा रहा है. वन वे व्यवस्था लागू की गई एक तरफ से आने की तो दूसरे तरफ से जाने की स्नान से पहले सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश जारी किए है. सीएम ने दो अधिकारियों को कंट्रोल रूम में शेष अधिकारियों को बॉर्डर और शहर और मेला क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया है पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर अखाड़े हुए तैयार
सोमवार को महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान होगा. इस स्नान पर्व के लिए सभी अखाड़ों ने तैयारी शुरू कर दी है. अमृत स्नान के लिए अखाड़ों में रथ और पालकी को सजाया जा रहा है. इस बार सभी महामंडलेश्वर स्नान में शामिल होने वाले हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: अमृत स्नान पर तैयार सुरक्षा प्लान 
#Mahakumbh2025
महाकुंभ में कल तीसरा ‘अमृत स्नान’
अमृत स्नान पर तैयार सुरक्षा प्लान
मेला क्षेत्र ‘नो व्हीकल’ जोन घोषित
बसंत पंचमी पर ‘अमृत स्नान’ #Mahakumbh2025 #AmritSnan #ThirdAmritSnan #BasantPanchami #cmyogi @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/2TUATIAJgO
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन
#MahaKumbh2025
महाकुंभ का आज 21वां दिन
महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी
अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान
3 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे अमृत स्नान
मेले में नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई #Mahakumbh #MahaKumbhMela2025 #एकता_का_महाकुम्भ #ZeeUPUK @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/L5IjzJwOgJ
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज में सीएम योगी ने जांची व्यवस्था
प्रयागराज में सीएम योगी ने पूरे शहर का हवाई सर्वे किया. एरियल सर्वे के दौरान उन्होंने महाकुम्भ क्षेत्र की ओर सड़कों और मेला क्षेत्र का भी सर्वे कर स्थितियों का जायजा लिया.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में संचालित अवैध टेंट सिटी सील
मेला से सटे छतनाग गांव के कछार में संचालित टेंट सिटी को सील कर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. 30 जनवरी को टेंट सिटी में आग लग गई थी. करीब 15 कॉटेज जलकर राख हो गए थे. 24 घंटे में ही जले हुए कॉटेज को एकबार फिर खड़ा कर दिया गया है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान की तैयारी
3 फरवरी को बसंत पंचमी के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान है. इससे पहले प्रयागराज के साथ-साथ महाकुंभ नगर के अस्थायी तम्बू शहर में जोरदार तैयारी है. बसंत पंचमी स्नान को जीरो-फ्री बनाने पर काम चल रहा है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: रामकृष्ण आश्रम कैंप में लगी आग
महाकुंभ में रामकृष्ण आश्रम कैंप और कल्पवासियों के शिविर में आग लग गई. कैंप में चाय बनाते वक्त गैस लीकेज से आग लगी. इस घटना में एक श्रद्धालु झुलस गया, लेकिन सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ भगदड़ में बंगाल के 4 लोगों की मौत
महाकुंभ भगदड़ में पश्चिम बंगाल के करीब 4 लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों के लापता होने की खबर है. ममता बनर्जी सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: कानपुर देहात-तेज रफ़्तार का कहर जारी
महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे यात्रियों की बस हुई सड़क हादसे की शिकार
ट्रक और बस में जोरदार टक्कर,लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल एक सवारी की मौत,कुछ की हालात नाजुक
चालक को नींद आने की वजह से हुआ हादसा
आगे चल रहे ट्रक में बस चालक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
महाकुंभ प्रयागराज से चित्तौड़गढ़ जा रही थी बस
बस में सवार थे लगभग40 – 50 यात्री
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के समीप नेशनल हाईवे की घटना
Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज- दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र.
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #MahaKumbh2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र… pic.twitter.com/r8MvFewFa8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: आज 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है. 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग.
#UPDATE | आज 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन 
महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी 
31 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान 
अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान 
#MahaKumbh2025
महाकुंभ का आज 21वां दिन
महाकुंभ में आस्था की डुबकी जारी
31 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान
अब तक 33 करोड़ 61 लाख लोगों ने किया स्नान #Mahakumbh #MahaKumbhMela2025 #PrayagrajMahakumbh2025 #ZeeUPUK @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/aXPU6CL3eU
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Maha Kumbh Crowd: काशी-अयोध्या-प्रयागराज  में इस समय भारी भीड़ है. भीड़ इतनी है कि यातायात व्यवस्था चरमरा गई है.  बाबा विश्वनाथ और रामलला के दर्शन के लिए करीब 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे है. काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के सभी गेटों पर 3 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं. महाकुंभ की इस भीड़ से प्रमुख तीर्थ स्थलों वाराणसी और अयोध्या की व्यवस्था भी चरमरा गई है. महाकुंभ से निकले श्रद्धालु सीधे वाराणसी या फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं. दोनों ही शहरों में इतनी भीड़ जुटी है कि इसे संभालने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं.  वाराणसी में भी 15 से 20 लाख श्रद्धालु रोज ही पहुंच रहे हैं. दोनों ही शहरों में स्कूल 5 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं.आइए जानते हैं  धार्मिक शहरों का क्या है हाल और क्या की गई है व्यवस्था…
 
Kumbh Mela 2025 Live Updates:  शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की नो एंट्री 
वसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व के तहत रविवार से शहरी क्षेत्र में बाहर से गाड़ियों के आने पर रोक रहेगी। गैर जनपद से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहरी क्षेत्र के बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान 
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान 
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब 
मौनी महाराज ने 3 घंटे तक ली भू समाधि 
#Mahakumbh2025
बसंत पंचमी पर अमृत स्नान
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब
मौनी महाराज ने 3 घंटे तक ली भू समाधि #Mahakumbh2025 #BasantPanchami #AmritBath #MouniMaharaj @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/ZUlJermdmE
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान 
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान 
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब 
मौनी महाराज ने 3 घंटे तक ली भू समाधि 
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज।।देश और दुनिया भर में कॉमन मैन महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और इसकी भव्यता की तारीफ कर रहा
मुख्यमंत्री जहां हो कोई समस्या, मौके पर स्वयं जाएं वरिष्ठ अधिकारी: मुख्यमंत्री शोभायात्रा का रूट और समय हो या सामान्य स्नानार्थियों के आवागमन का मार्ग, हर बिंदु पर हो पुख्ता कार्ययोजना, किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं: मुख्यमंत्री रोड को जाम न होने दें, कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए: मुख्यमंत्री सीनियर अधिकारी प्रमुख स्थलों पर कैंप करें, ड्यूटी के स्थान पर ही की जाए उनके रहने और खाने–पीने की व्यवस्था बसंत पंचमी पर फिर निकलेगी अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा, लोगों की सुविधा–सुरक्षा में नहीं होगी कोई कमी
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
fallback
 
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब 
3 फरवरी को बसंत पंचमी पर स्नान 
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान 
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब
3 फरवरी को बसंत पंचमी पर स्नान
भीड़ संभालने पर प्रशासन का ध्यान #MahaKumbh2025 #KumbhMela2025 #BasantPanchami2025 #KumbhMelaBathing @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/uMJcuvhXKr
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: कुंभनगरी में सीएम योगी 
पहले हवाई सर्वेक्षण..फिर संतों से मंथन 
‘सनातन धर्म रहेगा तो मानव धर्म रहेगा’ 
 
 
Kumbh Mela 2025 Live Updates:  श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. कल वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है.
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/XT9057XPmr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ भगदड़ से हुई मौत मामले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
महाकुंभ में भगदड से हुई मौत मामले में  दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई करेगी.
वकील विशाल तिवारी की ओर से दायर याचिका में  इस घटना को लेकर यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट  तलब किए जाने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की गई है.याचिका में  भविष्य में ऐसी दुर्घटना से बचने के लिए सभी राज्यों द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र मे सुविधा सेंटर खोलने की मांग की गई है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates:  कुंभ में बसंत पंचमी पर संयोग
कहा जाता है कि 144 साल बाद लगे इस कुंभ में बसंत पंचमी पर ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जिसमें अमृत स्नान करके व्यक्ति मां सरस्वती का आशीर्वाद वरदान स्वरूप मिल सकता है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ शुभ मुहूर्त 3 फरवरी
हिंदू पंचांग के मुताबिक, शाही स्नान के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 3 फरवरी की सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक का समय रहेगा.
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन
 2 फरवरी को बसंत पंचमी का व्रत रखा जाएगा और 3 फरवरी को शाही स्नान किया जाएगा. वैसे तो बसंत पंचमी के दिन पूरे दिन शाही स्नान किया जा सकता है, लेकिन शाही स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज 21वां दिन
महाकुंभ का आज 21वां दिन हैं. संगम में सुबह से भक्तों की आस्था की डुबकी लग रही है. कल बसंत पंचमी का अमृत स्नान है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News