कनाडा पर अभी टैरिफ नहीं लगाएगा अमेरिका, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले जस्टिन ट्रूडो – Aaj Tak

Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के इंपोर्ट्स पर लगाए जाने वाले टैरिफ को करीब 30 दिनों के लिए स्थगित करेंगे. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को ये जानकारी दी है. यह ऐलान दोनों नेताओं के बीच दो बार फोन पर हुई बातचीत के बाद हुई है. एक दिन पहले अमेरिका ने 25 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया था, जिससे ट्रेड वॉर का खतरा पैदा हो गया था.
ट्रूडो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने करीब 30 दिनों के लिए टैरिफ को रोकने पर सहमति जताई है, क्योंकि ओटावा ने ट्रंप द्वारा उठाए गए सीमा संबंधी चिंताओं पर अधिक सहयोग का वादा किया और सीमा सुरक्षा प्रयासों को बढ़ावा देने पर सहमति जताई.
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अवैध इमिग्रेशन और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कनाडा, मैक्सिको से होने वाले ज्यादातर इंपोर्ट्स पर 25 प्रतिशत और चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का निर्देश दिया था. यह फैसला मंगलवार आधी रात से लागू होना था. कनाडा और मैक्सिको ने जवाबी कार्रवाई में जवाबी टैरिफ की बात कही थी.
मेक्सिको पर भी रोकी गई टैरिफ
कनाडा से पहले मेक्सिको की राष्ट्रपति ने बताया कि उनकी ट्रंप से बात हुई और वे मेक्सिको पर टैरिफ को तत्काल प्रभाव से एक महीने तक रोकने के लिए सहमत हुए हैं. राष्ट्रपति शीनबाम ने बताया कि मेक्सिको अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी से बचने के लिए तुरंत सीमा पर 10,000 नेशनल गार्ड तैनात करेगा.
राष्ट्रपति शीनबाम ने बताया कि वह और ट्रंप बातचीत जारी रखने पर सहमत हैं, लेकिन दोनों नेताओं के बीच फिलहाल कोई बैठक तय नहीं है. उधर ट्रंप ने भी मेक्सिकन राष्ट्रपति के साथ हुए इस शॉर्ट-टर्म समझौते की पुष्टि की और बताया कि तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए टैरिफ को रोका गया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News