आजमगढ़, संवाददाता। साइबर क्राइम थाना की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के दो आरोपियों को गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, दो पेन कार्ड, दो आधार कार्ड और 20 हजार 500 रुपये बरामद किया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी मनोज यादव पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र यादव के साथ आनलाइन गेमिंग के नाम पर 9 लाख 25 हजार रुपये का फ्राड हुआ था। इस संबंध में पीड़ित मनोज यादव ने साइबर क्राइम थाना पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर क्राइम थाना की टीम ने जब जांच पड़ताल की तो विवेचना में आरोपी अविनाश विजय पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी 439 खुनी गली शीतल टोला शिवगंज आरा भोजपुर बिहार का नाम प्रकाश में आया। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं एएसपी ग्रामीण चिराग जैन पर्यवेक्षण में भोजपुर बिहार से आरोपी अविनाश विजय को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अविनाश यादव से पूछताछ के बाद आरोपी शशांक खन्ना पुत्र शत्रुधन खन्ना निवासी जियुधीपुर किरहिया थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी और कमलेश शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा निवासी आनन्द विहार कालोनी अकथा पहड़िया थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया था। नोटिस के आधार पर दोनों आरोपी थाना पर उपस्थित हुए। पूछताछ, खातों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर विश्लेषण आदि से आरोपी शशांक खन्ना एवं कमलेश शर्मा की उपरोक्त साइबर फ्राड की घटना मे संलिप्तता पायी गयी। साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, दो पेन कार्ड, दो आधार कार्ड और 20 हजार 500 रुपये बरामद किया।
पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन गेमिंग फ्राड के सक्रिय सदस्य है। वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपराध के रुपये को करेंट अकाउंट में कमीशन के आधार पर मंगाते थे। शशांक खन्ना के द्वारा अपने सहयोगी कमलेश शर्मा के साथ मिलकर अपने केनरा बैंक के खाते में लगभग 4 करोड़ 64 लाख की धनराशी का लेन देन दो दिवस में किया गया । उक्त खाते पर विभिन्न राज्यों से साइबर क्राइम के 52 शिकायतें दर्ज हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुए 3 लाख 56 हजार रुपये फ्रीज कराया गया है ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play