Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का फर्स्ट वीकेंड ठीक-ठाक रहा। फिल्म ने 19 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। ऐसे में अब मंडे टेस्ट में फिल्म औंधे मुंह गिरी है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो इसने 2.5 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का इंडिया कलेक्शन 21.65 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ भी सिनेमाघरों में डटी हुई है। हालांकि, इसकी कमाई भी कुछ खास नहीं हो रही है। ये 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ के प्रोड्यूसर केपी चौधरी का निधन हो गया है। खम्मम जिले के रहने वाले केपी चौधरी का पूरा नाम सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी है। बताया जा रहा है कि गोवा में उनका निधन सुसाइड की वजह से हुआ है। आपको बता दें कि केपी चौधरी को ड्रग मामले में साल 2023 में साइबराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया था।