दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी, आसमान में छाए बादल
यूपी के कई जिलों में आज बारिश के आसार
देश के कई राज्यों में कल तक बारिश की संभावना
आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों वाले राज्यों में 5 फरवरी तक छिटपुट बारिश के आसार हैं. साथ ही उत्तर पश्चिम के राज्यों में आज यानी मंगलवार तक घना कोहरा छाया रह सकता है. किसान आंदोलन की बात करें तो खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों से अपने खेत से जल लेकर 4, 6, 8, 10 और 12 फरवरी में से किसी एक दिन खनौरी मोर्चे पर पहुंचने का आग्रह किया है. उन्होंने जल अर्पण कर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है. ऐसी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें ये लाइव अपडेट.
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी हो रही है. रात में भी कई स्थानों पर छींटे पड़े जिससे मौसम में ठंडक लौट आई है. बीते दिनों तेज धूप होने से ठंडी में कुछ कमी थी. लेकिन आगे इसमें इजाफा होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 4 फरवरी यानी मंगलवार को प्रदेश के 14 जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की चेतावनी जारी किया है. वहीं पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. इसके साथ ही, पूरे प्रदेश में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा प्रदेश में 6 फरवरी से 9 फरवरी तक मौसम साफ रह सकता है.
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों वाले राज्यों में 5 फरवरी तक छिटपुट बारिश के आसार हैं. साथ ही उत्तर पश्चिम के राज्यों में आज यानी मंगलवार तक घना कोहरा छाया रह सकता है और इसके बाद कोहरे की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. जिन राज्यों के लिए यह अपडेट दिया गया है उनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आते हैं.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
Add Kisan Tak to Home Screen