—विज्ञापन—
Breaking News Today Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका ने सोमालिया में एयर स्ट्राइक की है। अमेरिका सेना का दावा ISIS आतंकियों और उनके ठिकानों को ध्वस्त करने का है। कर्नाटक राज्य नक्सल फ्री हो गया है, क्योंकि प्रदेश के आखिरी नक्सली ने भी शनिवार को सरेंडर कर दिया। सूडान में अर्धसैनिक समूह ने बीच बाजार लोगों पर हमला किया, जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई और करीब 158 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस एडवर्ड ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।
#watch | Duke of Edinburgh, Prince Edward met with Governor of Maharashtra CP Radhakrishnan at Raj Bhavan Mumbai.(Source: Raj Bhavan Mumbai) pic.twitter.com/a4mFrS3r05
— ANI (@ANI) February 2, 2025
#watch | Duke of Edinburgh, Prince Edward met with Governor of Maharashtra CP Radhakrishnan at Raj Bhavan Mumbai.(Source: Raj Bhavan Mumbai) pic.twitter.com/a4mFrS3r05
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा हम पहले दिन से ही यह बात कह रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही अरविंद केजरीवाल अपने लोगों पर हमले करवाएंगे। इस बार दिल्ली उनकी घिनौनी हरकतों को जान चुकी है। 5 तारीख को इसका जवाब देगी। मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा। दिल्ली में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी और अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट लोग अब दिल्ली छोड़कर चले जाएंगे।
#watch | #delhiassemblyelection2025 | Delhi BJP president Virendraa Sachdeva says, "We have been saying this from day one. As the elections approach, Arvind Kejriwal will get his people attacked…This time Delhi knows about his disgusting acts. It will give an answer to that on… pic.twitter.com/ttg5NlHSbU

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जब आज मिले तो दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर रविवार शाम “लिट्टी विथ मांझी” कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आए लेकिन फिर से सबको चौंका दिया। वह केंद्रीय मंत्री के आवास पर आधे घंटे पहले यानी साढ़े पांच बजे ही पहुंच गए। 20 मिनट रुके और बातचीत के बाद निकल गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर उनका स्वागत किया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, भाजपा बहुमत के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतेगी और हम यहां सरकार बनाएंगे। इस बार हम दिल्ली ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत सीटें जीतेंगे।
#watch | On Delhi Assembly elections, Union Minister Manohar Lal Khattar says "…BJP will win the #delhiassemblyelection2025 with a majority and we will form the government here…This time we will win approximately 90 per cent seats of in the Delhi rural area…" pic.twitter.com/nh0Q0WjLML

रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा, हमें उम्मीद है कि दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलेगा, क्योंकि यहां माहौल बदल गया है। लोग आप पार्टी से नाराज हैं, वे बदलाव चाहते हैं,वे भाजपा सरकार चुनेंगे, क्योंकि वे देख सकते हैं कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। दिल्ली में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार है।
#watch | #delhielection2025 | Defence Minister and Senior BJP leader Rajnath Singh says, "We are hopeful that BJP will get a majority in Delhi as there is a change in the atmosphere here. People are angry with the AAP party, they want a change…they will choose the BJP… pic.twitter.com/2a9EpaxCDt

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा मतदाताओं के मन में यह बात पूरी तरह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले 10 साल बर्बाद हो गए। लोगों ने उन पर भरोसा किया, लोगों ने उन्हें जनादेश दिया और पिछले 10 वर्षों में उन्होंने भ्रष्टाचार और कुशासन में नए कीर्तिमान स्थापित करने के अलावा कुछ नहीं किया। लोग जानते हैं कि कौन सी पार्टी और कौन सा नेता विकास ला सकता है, उनके जीवन में बदलाव ला सकता है और कौन सी पार्टी और कौन सा नेता, जो अरविंद केजरीवाल हैं, ये झूठे वादे करते हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि लोग बदलाव चाहते हैं और 5 फरवरी को बदलाव होगा।
#watch | Delhi: #delhiassemblyelection2025, BJP leader Rajeev Chandrashekhar says "There is an absolute clarity in voters' minds that the last 10 years under Arvind Kejriwal were wasted. People gave him trust, people gave him the mandate and for the last 10 years he hasn't done… pic.twitter.com/vWor3AfTqz

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा हम पूरी दिल्ली में घूम रहे हैं। माहौल बहुत अच्छा है, लोग हमारे काम से खुश हैं। बीजेपी ने कहा है कि अगर वो सत्ता में आए तो दिल्ली के लोगों की 5 सुविधाएं बंद कर देंगे। इससे लोगों को हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान होगा। बीजेपी के लोगों ने जिस तरह की गुंडागर्दी की है, दिल्ली के लोगों ने ऐसी गुंडागर्दी कभी नहीं देखी। दिल्ली की जनता वोट का बटन दबाकर इसका जवाब देगी।
#watch | #delhielection2025 | AAP National Convener Arvind Kejriwal says, "We are roaming all over Delhi. The atmosphere is very good. People are happy with our work… BJP has said that if they come (to power) then they will stop the 5 facilities of the people of Delhi… Due to… pic.twitter.com/7o4hVgbIIz

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत के चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के संचालन की निगरानी के लिए अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सिंघवी, प्रवीण चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सप्पल, नितिन राउत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी सहित नेताओं और विशेषज्ञों का एक सशक्त कार्य समूह (ईएजीएलई) तत्काल प्रभाव से गठित किया है।
केंद्रीय बजट पर पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, भगवंत मान को पंजाब में कानून व्यवस्था की चिंता करनी चाहिए। वह पंजाब की सुरक्षा का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल के लिए कर रहे हैं। वहां की सरकार भ्रष्टाचार में व्यस्त है। अगर वह बजट देखेंगे तो उन्हें पंजाब के विकास के लिए किए गए काम का पता चल जाएगा।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, इससे मध्यम वर्ग को फायदा होगा और 12 लाख रुपये तक की आय वालों को टैक्स नहीं देना पड़ेगा और आपकी बचत फिर से बाजार में आएगी। जब टैक्स की बचत बाजार में आएगी, तो हमारे खुदरा विक्रेताओं को इसका फायदा होगा और अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। विपक्ष कभी-कभी असम, बिहार और दिल्ली का अपमान करता है, हमारे देश में विकास की बात करें तो बिहार सबसे आखिर में आता है, बिहार की आर्थिक क्षमता बहुत कम हो गई है, बिहार के लोग देश के विकास में सबसे ज्यादा योगदान देते हैं इसलिए अगर बिहार को इस बजट से कुछ मिला है तो कांग्रेस को खुश होने की जरूरत है लेकिन विपक्ष और कांग्रेस ने बिहार विरोधी रुख अपनाया है।
अयोध्या में तीन दिन से लापता एक लड़की का शव खेत में मिलने की घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मुझे लोकसभा जाने दीजिए, मैं प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा। अगर न्याय नहीं मिला तो मैं सदन से इस्तीफा दे दूंगा। हम बेटियों की सुरक्षा करने में विफल हो रहे हैं।
#watch | SP MP Awadhesh Prasad breaks down as he addresses a press conference on the incident wherein the body of a girl, who was missing for 3 days, was found in a field in Ayodhya. He says, "Let me go to Lok Sabha, I will speak with PM Modi. If justice is not served, I will… pic.twitter.com/8SvPUYaArR

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा आम आदमी पार्टी दिल्ली में आप-दा बन गई है। प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि झाड़ू (आप पार्टी का प्रतीक) के सारे तिनके बिखर गए हैं।
#watch | #delhiassemblyelection2025 | Delhi BJP president Virendraa Sachdeva says, "Aam Aadmi Party has become AAP-da in Delhi. Prime Minister has rightly said that all the straws of the broom (symbol of AAP party) have scattered." pic.twitter.com/6D6CLB9Hyv
— ANI (@ANI) February 2, 2025
#watch | #delhiassemblyelection2025 | Delhi BJP president Virendraa Sachdeva says, "Aam Aadmi Party has become AAP-da in Delhi. Prime Minister has rightly said that all the straws of the broom (symbol of AAP party) have scattered." pic.twitter.com/6D6CLB9Hyv
पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी ने पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर संज्ञान लिया है। पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। दिल्ली में रात में कवरेज के दौरान 5 पत्रकारों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। रात में 8 घंटे पत्रकारों को तुगलक लेन थाने में बैठाए रखा और सुबह मीडिया में खबर चलने के बाद छोड़ा गया। पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी ने चुनावी कवरेज करने आए पत्रकारों को सुरक्षा देने की मांग की है।
पश्चिमी बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज से तृणमूल कांग्रेस विधायक नसीरुद्दीन अहमद का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अहमद की शनिवार रात करीब 11:50 बजे तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें पलासी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। अहमद को इलाके में लाल दा के नाम से जाना जाता था। अहमद के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नादिया के कालीगंज से विधायक, मेरे सहयोगी नसीरुद्दीन अहमद (लाल) के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। भगवान की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन में जम्मू में एक्टिव खौफ गैंग के 3 बदमाशों को और दिल्ली में इनकी मदद करने वाले 2 एसोसिएट को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने जम्मू में हाल ही में अपने राइवल गैंग गीतारू गैंग के सदस्य सुमित जांडयाल की हत्या की थी। दिल्ली पुलिस ने जेएंडके पुलिस के साथ मिलकर कश्मीरी गेट इलाके से इनकी गिरफ्तारी की है।
सोनभद्र में यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल यात्रियों को हिंडालको हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रोडवेज बस मध्य प्रदेश के अमरोली से वाराणसी जा रही थी। पिपरी थाना क्षेत्र के रिहंद बांध के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हादसा हुआ।
दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों से गुंडागर्दी की। नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस ने बदतमीजी की है। पंजाब के पत्रकार नई दिल्ली में रिपोर्टिंग कर रहे थे। आईडी दिखाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने से रोका और रात भर पत्रकारों को थाने में बिठाकर रखा।
अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। नई दिल्ली विधानसभा में AAP कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर चिट्ठी लिखी है, जिसमें केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग रखी है कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वाले तुरंत सस्पेंड किए जाएं। हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
तेलंगाना के जगतियाल जिले के वेंकटपुर में एक तेज रफ्तार कार और लोडर की टक्कर हो गई। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया, जिसमें देखा गया कि एक कार तेज रफ्तार से रोड क्रॉस कर रही थी। तभी रोड पर आ रहे लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ड्राइवर घायल हुए हैं और दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हुए हैं।
दिल्ली में भारतीय नेवी हाफ मैराथन का उद्घाटन हुआ। युवा मामलों और खेल मंत्री मानसुख मंडविया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब 10000 लोगों ने हिस्सा लिया। यह मैराथन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई और इंडिया गेट और कर्तव्य पथ होते हुए स्टेडियम में ही खत्म होगी। इस मैराथन में सशस्त्र बलों के सीनियर अधिकारियों ने भी भाग लिया। बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहयोगी भागीदार के रूप में इसमें शामिल है। दिल्ली पुलिस और एनडीएमसी ने इस आयोजन की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है।
कर्नाटक में आखिरी नक्सली ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश पूरी तरह से नक्सल फ्री हो गया है। चिक्कमगलुरु एसपी विक्रम अमाथे के मुताबिक, 44 साल के कोटेहोंडा रविंद्र (A कैटेगरी) ने सरेंडर किया था। वह कोटेहोंडा का रहने वाला है। रविंद्र के खिलाफ कुल 27 मामले दर्ज हैं, जिनमें चिकमंगलुरु में 13 मामले शामिल हैं। 14 मार्च 2024 को लागू नक्सली सरेंडर नीति के तहत रविंद्र को मुख्यधारा में लौटने के लिए 7.5 लाख की रमक मिलेगी। 5 हजार रुपये महीना भी दिए जाएंगे।
संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की सेना ने शनिवार को सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर हमला किया। हमले में कई आतंकवादियों के मारे जाने का दावा अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगेस्ट ने किया है। उनके अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद गोलिस पर्वत क्षेत्र में हवाई हमले किए गए, जिसमें कई गुर्गों की मौत हो गई। एक्स पर एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ISIS के गुर्गों पर हवाई हमले का आदेश दिया था, क्योंकि वे आतंकवादी गुफाओं में छिपे हुए थे।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in