India-China Dispute : राहुल गांधी पर भड़के भाजपा सांसद चाहर, कहा – भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है… – Dainik Tribune

Chandigarh
23.6 °C
नई दिल्ली, 4 फरवरी (भाषा)
India-China Dispute : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है’।
उन्होंने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी को सोमवार को अपने भाषण में की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। चाहर ने आरोप लगाया, ‘‘देश को बदनाम करने का ठेका राहुल गांधी ने ले रखा है। देश के बाहर जाते हैं तो वह भारत को अपमानित करते हैं और संसद में बोलते हैं तो भी भारत को बदनाम करते हैं।”
उन्होंने कहा कि लगता था कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी में सुधार आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि सोमवार को निचले सदन में अपने भाषण में राहुल गांधी ने 34 बार चीन का नाम लिया। चाहर ने कहा, ‘‘चीन से क्या नजदीकियां हैं आपकी? देश की जनता जानना चाहती है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी कितनी बार चीन गए?”
उन्होंने कहा कि देश को इस बारे में बताया जाना चाहिए। चाहर ने दावा किया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और सेना के बारे में कुछ टिप्पणियां की जो बहुत शर्मनाक हैं। शिवसेना सांसद धैर्यशील माने ने राहुल गांधी की महाराष्ट्र की मतदाता सूची से जुड़ी टिप्पणी को लेकर दावा किया कि विपक्ष के नेता को ‘क्राई बेबी सिंड्रोम’ हो गया है।
दूरदृष्टा, जनचेतना के अग्रदूत, वैचारिक स्वतंत्रता के पुरोधा एवं समाजसेवी सरदार दयालसिंह मजीठिया ने 2 फरवरी, 1881 को लाहौर (अब पाकिस्तान) से ‘द ट्रिब्यून’ का प्रकाशन शुरू किया। विभाजन के बाद लाहौर से शिमला व अंबाला होते हुए यह समाचार पत्र अब चंडीगढ़ से प्रकाशित हो रहा है।
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून व पंजाबी ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
हमें दूरदर्शी ट्रस्टियों डॉ. तुलसीदास (प्रेसीडेंट), न्यायमूर्ति डी. के. महाजन, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. ज्ञानी, एच. आर. भाटिया, डॉ. एम. एस. रंधावा तथा तत्कालीन प्रधान संपादक प्रेम भाटिया का भावपूर्ण स्मरण करना जरूरी लगता है, जिनके प्रयासों से दैनिक ट्रिब्यून अस्तित्व में आया।
दैनिक ट्रिब्यून ऐप
Copyright @2023  All Right Reserved – Designed and Developed by Sortd
Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News