प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे. वे सुबह करीब 11 बजे संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे.
प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ 2025 शुरू हुआ है. यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है, इसमें दुनियाभर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. महाकुंभ 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा.
13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज दौरे पर गए थे पीएम मोदी
मोदी सरकार लगातार भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है. मोदी सरकार ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज का दौरा किया था. तब उन्होंने 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.