Delhi Election 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा. हालांकि, मतदान के समापन के साथ सबको एग्जिट पोल का इंतजार रहेगा. जो कि शाम 6:30 बजे के बाद शुरू होगा. वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को आएंगे.
Trending Photos
Delhi Assembly Election 2025 Live Update: दिल्ली चुनाव 2025 का प्रचार अभियान खत्म हो चुका है, अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है. 5 फरवरी को वोटिंग होगी और जनता तय करेगी कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा. क्या आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी सत्ता बचा पाएगी, या बीजेपी (BJP) सत्ता में वापसी करेगी. कांग्रेस (INC) भी इस बार अपने पुराने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जोर लगा रही है. चुनावी मैदान में बड़े वादे किए गए, मुफ्त सुविधाओं और विकास कार्यों पर बहस हुई, लेकिन असली सवाल यह है कि मतदाता इस बार किसे मौका देंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा. हालांकि, मतदान के समापन के साथ सबको एग्जिट पोल का इंतजार रहेगा. जो कि शाम 6:30 बजे के बाद शुरू होगा. वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को आएंगे.
Delhi Assembly Election 2025 Timng: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को वोटिंग होगी. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा. हालांकि, मतदान के समापन के साथ सबको एग्जिट पोल का इंतजार रहेगा. जो कि शाम 6:30 बजे के बाद शुरू होगा. वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को आएंगे.
Delhi Book FairC Closed on 5 February: वोटिंग के दिन विश्व पुस्तक मेला रहेगा कल बंद रहेगा, चुनाव के चलते लिया गया फैसला
Delhi Election 2025: चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और कल निष्पक्ष चुनाव होंगे- केजरीवाल
#WATCH | #DelhiElections2025 | After his meeting with the Election Commission, AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, “… The Election Commission made an exception today for meeting us since they normally do not entertain parties during the silent period. We thank them. We… pic.twitter.com/ja3TPmq1yN
— ANI (@ANI) February 4, 2025
Delhi Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल EC से की मुलाकात
Delhi Election 2025: दिल्ली की जनता ने बीजेपी को बनाने का फैसला कर लिया है. 5 फरवरी को वोटिंग होगी. बूथ 8 फरवरी, दिल्ली केजरीवाल मुक्त
#WATCH | On #DelhiElection2025, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, “People of Delhi have decided to make the BJP win. Voting will take place on 5th February. But 8th February, Dilli Kejriwal se free.” pic.twitter.com/a6VZFVqZLH
— ANI (@ANI) February 4, 2025
Delhi Election 2025: त्रिलोकपुरी में दो गुटों में पथराव, पुलिस बल तैनात
दिल्ली में कल विधानसभा चुनाव का मतदान होना है. दिल्ली पुलिस पूर्ण सुरक्षा का दवा कर रही. इस बीच थाना मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी 32 ब्लॉक में दो गुटों में पथराव हो गया. सूत्रों की मानें तो 31 ओर 32 ब्लॉक में कुछ युवकों में पुरानी रंजिश चल रही, जिसके चलते आज दोपहर 31 ओर 32 ब्लॉक के बीच जबरदस्त पथराव हुआ. हल्की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शांति बहाल कराई. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. वहीं पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए घटना किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है.
Delhi Election 2025: पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी जारी
#WATCH | #DelhiAssemblyElection2025 | Preparations underway to dispatch the polling parties
Visuals from Madipur Assembly constituency pic.twitter.com/8NTfLkcZFA
— ANI (@ANI) February 4, 2025
Delhi Chunav 2025: चुनावों में वोट डालने से रोकने के लिए लोगों को अजमेर शरीफ ले जाने के आरोपों पर डीसीपी आउटर नॉर्थ निधिन वलसन का बयान
#WATCH | Delhi | On allegations of people being taken to Ajmer Sharif to stop them from casting their votes in tomorrow’s elections, Nidhin Valsan, DCP Outer North says, “We have not received any complaint yet…Yesterday in the evening hours, we received one call, and after our… pic.twitter.com/ZpmhbFA041
— ANI (@ANI) February 4, 2025
Delhi Election 2025: शाम 5:30 बजे चुनाव आयोग जाएंगे अरविंद केजरीवाल, CM आतिशी रहेंगी साथ में मौजूद
Atishi News: आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला में दिल्ली HC ने सीएम को भेजा समन
आप नेता आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला में हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर की याचिका पर सीएम आतिशी को नोटिस जारी किया. कपूर ने उनके द्वारा दायर मानहानि मामले में आतिशी को जारी समन को रद्द करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. सीएम ने कपूर द्वारा दायर मानहानि शिकायत पर उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती दी थी. समन के खिलाफ उसकी याचिका मंजूर कर ली गई. अगली तारीख 30 अप्रैल है.
Atishi News: रमेश बिधूड़ी का भतीजा AAP कार्यकर्ता को धमका रहा है, मुख्यमंत्री अतिशी ने दिल्ली पुलिस और ECI से की शिकायत
Delhi Election 2025: गुंडागर्दी कर रहे BJP के नेता, दिल्ली पुलिस नहीं ले रही एक्शन- मनीष सिसोदिया
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले हाई अलर्ट पर राजधानी, सिक्योरिटी और चेकिंग बढ़ाई गई
दिल्ली चुनाव से पहले सिक्योरिटी और चेकिंग दिखाते हुए सभी विधानसभाओं में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गाड़ियों की चेकिंग हो रही है. ट्रैफिक और रूट को डायवर्ट भी किया गया है, ऐसे में संवेदनशील इलाके जैसे ओखला निर्वाचन क्षेत्र में सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है.
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमित शाह की गुंडागर्दी के खिलाफ आतिशी और मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमित शाह की गुंडागर्दी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस | LIVE https://t.co/758tKTFqls
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2025
Delhi Elections 2025 LIVE: दिल्ली चुनाव समाचार लाइव: अरविंद केजरीवाल का दावा – आप की योजनाओं से इस परिवार ने हर महीने ₹50,000 बचाए
दिल्ली चुनाव समाचार लाइव: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में 18 सदस्यों वाले एक परिवार ने दिल्ली सरकार की विभिन्न नीतियों और सब्सिडी से हर महीने ₹50,000 की बचत की. केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे साथ चांदनी चौक से रोशन जी मौजूद हैं. हमने गणना की कि हमारी सरकार की योजनाओं से उनके परिवार को कितना लाभ मिला. उनकी 18 सदस्यीय परिवार हर महीने ₹50,200 बचाता है. उन्होंने दिल्ली सरकार की प्रमुख योजनाओं पर जोर दिया, जिनमें मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल हैं. अरविंद केजरीवाल का दावा – आप की योजनाओं से इस परिवार ने हर महीने ₹50,000 बचाए.
Delhi Election 2025: भाजपा ने दिल्ली में हर काली करतूत अपना ली
Delhi Assembly Election 2025: AAP नेता प्रियंक कक्कड़ ने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि भाजपा ने दिल्ली में हर काली करतूत अपना ली, इस तथ्य के बावजूद कि चुनाव आयोग इतनी गहरी नींद में सो रहा है. दिल्ली की जनता एक ईमानदार पार्टी, एक सकारात्मक सोच वाली पार्टी, एक शिक्षित चेहरे के साथ हमारे द्वारा घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को भारी मतों से जिताने जा रही है. दिल्ली की जनता से अपील है कि भारी संख्या में बाहर आएं और झाड़ू का बटन दबाएं. हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे जहां भी भाजपा की गुंडागर्दी देखें उसे अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करें और ऑनलाइन अपलोड करें. हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में उनकी गुंडागर्दी बंद हो.
Delhi Elections 2025 LIVE: कॉमेडियन हर्ष गुर्जराल की आप योजनाओं पर टिप्पणी ने नेटिजन्स को हंसने पर मजबूर किया
स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुर्जराल की आम आदमी पार्टी (AAP) और उसकी नीतियों पर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. खासतौर पर पार्टी समर्थकों के बीच यह वीडियो खूब साझा किया जा रहा है. ये बयान दिल्ली चुनाव से सिर्फ दो दिन पहले, 5 फरवरी को, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गए हैं.
Delhi Election 2025: राहुल गांधी बहुत ही नासमझ नेता हैं- प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी बहुत ही नासमझ नेता हैं, उन्हें खुद नहीं पता कि वे क्या बोल रहे हैं. राहुल गांधी की मजबूरी ये है कि वे पूरे भारत में अपनी राजनीतिक जमीन लगभग खो चुके हैं. अब उन्हें किसी न किसी तरह से खुद को स्थापित करना है, इसीलिए वे ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान देते हैं.
Delhi Elections 2025 LIVE: केजरीवाल को लगातार तीसरी जीत का भरोसा
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीसरी बार सरकार बनाने का विश्वास जताया है. पार्टी ने अपने शासन के रिकॉर्ड और जनकल्याणकारी योजनाओं को चुनावी प्रचार का केंद्र बनाया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीन रैलियों को संबोधित किया, जिनमें से एक कालकाजी में आयोजित की गई थी, ताकि समर्थकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके.
Delhi Elections 2025 LIVE: कौन है AAP का वोटर?
आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2013 में अपनी पहली विधानसभा चुनाव लड़ते समय भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे के साथ मध्यम वर्ग को प्रभावित किया. इसके बाद के वर्षों में पार्टी ने गरीबों और निम्न मध्यम वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत की, जिसका मुख्य कारण बिजली, पानी और अन्य सब्सिडी जैसी योजनाएं रहीं.
Delhi Elections 2025 LIVE: प्रचार खत्म, अब मतदाताओं की बारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार अभियान सोमवार को समाप्त हो गया. अब मतदाताओं को 5 फरवरी बुधवार को ईवीएम का बटन दबाकर राष्ट्रीय राजधानी की नई सरकार चुननी होगी.
Delhi Elections 2025 LIVE: केजरीवाल का दावा महिला वोटर अहम भूमिका में…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विश्वास जताते हुए कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की 70 में से 55 विधानसभा सीटें जीत सकती है. लेकिन अगर महिलाएं पूरी मेहनत करें. सभी को मतदान करने जाना चाहिए और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए राजी करना चाहिए, तो पार्टी 60 से ज्यादा सीटें जीत सकती है. केजरीवाल ने X (ट्विटर) पर पोस्ट किया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.