भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग परंपरा, ‘सूर्य नमस्कार’ सेहत के लिए वरदान : राज्यपाल – Dainik Bhaskar

‘सूर्य नमस्कार’ भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग परम्परा है। यह स्वास्थ्य के लिए वरदान है। सूर्य नमस्कार मन व शरीर दोनों को तंदुरुस्त रखता है। यह बात राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को क्रीड़ा भारती संगठन की ओर से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय त्रिवेणी
यह योग के आगे के आसनों के लिए हमें तैयार करता है। उन्होंने कहा कि ‘सूर्य नमस्कार’ मनुष्य के भीतर की ऊर्जा का संधान कर तन और मन को स्वस्थ करता है। रोजाना हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देते समय देने और ‘सूर्य नमस्कार’ करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने क्रीड़ा भारती की स्मारिका ‘खेल सृष्टि’ का भी लोकार्पण किया।
केंद्रीय संस्कृत विवि जयपुर परिसर के निदेशक प्रो. सुदेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत योग को संस्कृत विवि में बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसका आचरण उत्तराखंड स्थित रघुनाथ कीर्ति परिसर में योग केन्द्र के माध्यम से किया जा रहा है। सूर्य नमस्कार करके योग के जरिए अपने जीवन में ऊर्जा का संचार कर सकते है। समारोह में संस्कृत विवि के सह निदेशक प्रो. वाईएस रमेश, क्रीडा भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. जीएल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News