प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ पहुंच गए हैं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। सीएम योगी उनके साथ हैं। पीएम करीब ढाई घंटे प्रयागराज में रहेंगे।
मोदी मोटर बोट से योगी के साथ संगम पहुंचे। उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। गले में रुद्राक्ष की माला थी। मंत्रोच्चारण के बीच पीएम मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई।
मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे। यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां से बोट से संगम पहुंचे।
54 दिन में PM का महाकुंभ का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 13 दिसंबर को यहां आए थे।
मोदी के दौरे की दो तस्वीरें..
श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए पीएम मोदी बमरौली एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से अरैल पहुंचे। वहां से वे बोट से मेला क्षेत्र आए। PM के दौरे को देखते हुए मेले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।
PM मोदी के महाकुंभ दौर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
पीएम मोदी के साथ मोटर बोट में सीएम योगी भी रहे हैं। योगी ने उनको महाकुंभ के बारे में जानकारी दी। दोनों नेता मोटर बोट में बातचीत करते हुए संगम तक पहुंचे।
पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने संगम घाट से कुछ दूरी पर स्नान किया। ताकि, श्रद्धालुओं को दिक्क्त न हो। संगम स्नान के दौरान सुरक्षाकर्मी उनको घेरे रहे।
पीएम मोदी संगम नोज पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद संगम पर ही पूजा करेंगे। सीएम योगी भी उनके साथ हैं।
पीएम मोदी अरैल के VIP घाट से संगम के लिए बोट से रवाना हो गए हैं। सीएम योगी और साधु-संत भी उनके साथ हैं।
संगम से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को वहां से हटाया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालुओं को अर्धसैनिक बलों के जवान रोक रहे हैं, ताकि संगम से भीड़ कम हो।
पीएम नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से डीपीएस स्कूल पहुंचे। यह बिल्कुल गंगा से सटा हुआ इलाका है। यहां से पीएम का काफिला अरैल के वीआईपी घाट के लिए रवाना हुआ है। यहां से बोट से संगम तक जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बमरौली के बाद अब हेलिकॉप्टर से अरैल घाट पहुंच गए हैं। यहां से सीधे मोदी बोट से संगम क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को NSG, SPG ने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस, PAC और RAF के जवानों की तैनाती की गई है। गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर महाकुंभ मेले तक संदिग्धों की जांच की जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के द्वारा सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
PM मोदी के आगमन पर महाकुंभ के एंट्री पॉइंट्स पर सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरती जा रही है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जा रही है। लोगो के आगे जाने वाले रूट को वन-वे किया गया है। इसके साथ ही संगम क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए AI कैमरे से निगरानी की जा रही है।
2019 कुंभ मेले में भी PM मोदी आए थे। इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान किया और गंगा पंडाल में स्वच्छता कर्मियों के पांव पखारे थे।
महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। मेला 26 फरवरी तक रहेगा। बीते 23 दिन में 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।
महाकुंभ में स्नान के लिए कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची थीं। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल हैं।
मौनी अमावस्या (29 जनवरी, 2025) को महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी। योगी सरकार के मुताबिक, भगदड़ में 90 लोग घायल हुए थे। इसमें से 30 की मौत हो गई थी। हालांकि, इस मुद्दे पर सियासत जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठाए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.