—विज्ञापन—
Stock Market Update: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कल का दिन शानदार रहा। मार्केट शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान BSE सेंसेक्स करीब 1400 अंकों की उछाल हासिल करने में कामयाब रहा। कल यानी मंगलवार को कुछ कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिनका असर आज उनके स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है।
टाटा समूह की इस कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालना आधार पर 953 करोड़ रुपये से बढ़कर 1031 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह, आमदनी 14,651 करोड़ से बढ़कर 15,391 करोड़ और EBITDA 2,418 करोड़ से बढ़कर 3,353 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कल टाटा पावर के शेयर करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ 361.85 रुपये पर बंद हुए थे।
इस कंपनी ने भी अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 28 करोड़ रुपये बढ़कर 44 करोड़ पहुंच गया है। आमदनी 1,536 करोड़ से बढ़कर 1,705 करोड़ और EBITDA 62.8 करोड़ से बढ़कर 69.3 करोड़ रुपये हो गया है। इन अच्छे नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर नजर आ सकता है, जो कल गिरावट के साथ 1,152 रुपये पर बंद हुए।
इस फार्मा कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 15.4% की बढ़त के साथ 31.4 करोड़ रुपये रहा है। इनकम 11% उछलकर 322.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसी तरह, EBITDA भी साल दर साल के आधार पर 11.2 प्रतिशत बढ़ा है। कल कंपनी के शेयर मामूली बढ़त के साथ 1,755 रुपये पर बंद हुए थे।
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने जनवरी में 39.9 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडल किया, जो पिछले साल की तुलना में 13% अधिक है। इस दौरान, कंटेनर कार्गो में 32% और तरल पदार्थ और गैस में 18% की वृद्धि दर्ज की गई। इस उपलब्धि का असर कंपनी के शेयर पर पड़ सकता है, जो कल साढ़े तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,123.20 रुपये पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें – बिजनेस वुमेन से ग्रैमी अवॉर्ड विनर तक, एक किताब ने बदल दी Chandrika Tandon की लाइफ
इस फार्मा कंपनी ने कल मार्केट बंद होने के बाद तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 8.5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 8 फरवरी तय की गई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 21.6 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के शेयर कल उछाल के साथ 1,744 रुपये पर बंद हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in