English Learning: किसी कोचिंग में नहीं मिलेंगे ये 10 टिप्स, हिंदी मीडियम वाले भी 1 महीने में सरपट बोलने लगे… – News18 हिंदी

नई दिल्ली (English Learning Tips). हर छोटे-बड़े शहर में इंग्लिश कोचिंग हैं. बड़ी संख्या में लोग अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए कोचिंग का सहारा लेते हैं (English Coaching). हालांकि इंग्लिश कोचिंग की फीस ज्यादा होने की वजह से हर किसी के लिए इनमें एडमिशन ले पाना भी मुमकिन नहीं होता है. अगर आप हिंदी मीडियम के हैं या पब्लिक प्लेस में अंग्रेजी में बात करने में झिझकते हैं तो आप बिना कोचिंग जाए, घर में रहकर भी इस भाषा पर अपनी कमांड मजबूत कर सकते हैं.
आज-कल अंग्रेजी भाषा लोगों की सामान्य बोली का हिस्सा बन चुकी है. रिक्शेवाले से लेकर डिलीवरी बॉयज तक, हर कोई अंग्रेजी में बात करता है. इंग्लिश भाषा सीखने के लिए पहले रैपिडेक्स किताबों का काफी चलन था. अब इंटरनेट के जमाने में अंग्रेजी भाषा सीखना और भी आसान हो गया है. आप चाहें तो इंग्लिश मूवीज देखकर, पॉडकास्ट सुनकर भी अंग्रेजी सीख सकते हैं (Learn English at Home). जानिए इंग्लिश सीखने के 10 ऐसे टिप्स, जो आपको कोचिंग संचालक भी नहीं बताएंगे.
How to Learn English at Home: घर में रहकर अंग्रेजी कैसे सीखें?
घर में रहकर अंग्रेजी भाषा सीखना बहुत आसान है. इसके लिए आपको 1 रुपये की फीस भी नहीं देनी होगी (Learn English for Free). अगर आपके घर में इंटरनेट का अच्छा कनेक्शन है तो यह प्रोसेस आपके लिए और भी आसान हो जाएगा. जानिए घर में रहकर अंग्रेजी सीखने के टिप्स.
1- सरल शब्दों से करें शुरुआत: हर दिन एक नया शब्द सीखें और उसे अपनी डिक्शनरी में जोड़ें. हिंदी और इंग्लिश, दोनों भाषाओं में उसका मतलब समझें.
2- रिवीजन भी है जरूरी: शब्द और उसका अर्थ सीखना काफी नहीं है. अब उससे खुद एक सेंटेंस फ्रेम करें और आम बोलचाल में उसका इस्तेमाल करें (English Speaking Skills).
3- इंग्लिश फिल्मों से बनेगी बात: बच्चे हों या बड़े, इंटरनेट कनेक्शन हर किसी के पास होता है. इंग्लिश फिल्मों और टीवी शो देखकर अपना उच्चारण बेहतर कर सकते हैं (English Movies).
4- इंग्लिश पॉडकास्ट की डालें आदत: इन दिनों कई तरह के पॉडकास्ट का ट्रेंड चल रहा है (English Podcast). रोजाना एक इंग्लिश पॉडकास्ट सुनने से आपकी शब्दावली में सुधार होगा.
5- बना लें खुद की डिक्शनरी: रोजाना के जीवन में इस्तेमाल होने वाले नए शब्द सीखें. इसके लिए आप शब्दकोश या शब्दावली ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं (English Dictionary).
6- ऑनलाइन इंग्लिश क्लास से लें मदद: अगर आप ऑफलाइन इंग्लिश क्लास अटेंड नहीं करना चाहते हैं तो ऑनलाइन इंग्लिश क्लास जॉइन कर सकते हैं (Online English Classes).
7- काम आएगी टेक्नोलॉजी: इंग्लिश लैंग्वेज सीखने के लिए ऐप्स, वेबसाइट्स और ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल करें. इनमें इंटरैक्टिव गेम्स, वर्कशॉप्स और क्विज से काफी मदद मिल सकती है.
8- समझें शैडोइंग का फायदा: शैडोइंग टेक्नीक से उच्चारण, लहजे और बोलने की गति में सुधार कर सकते हैं. किसी इंग्लिश स्पीकर को सुनकर उसके साथ-साथ बोलने की कोशिश करें.
9- इंग्लिश में करें बातचीत: अपने दोस्तों, परिजनों और सहकर्मियों के साथ इंग्लिश में बातचीत करें. इससे बोलने में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आपको अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा.
10- इंग्लिश में करें पढ़ाई: इंग्लिश में किताबें, न्यूज़पेपर और मैगजीन पढ़ने से काफी कुछ सीख सकते हैं. नियमित रूप से इंग्लिश में पढ़ने से भाषा की समझ बढ़ेगी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News