दिल्ली में फिर बिगड़ सकता है मौसम, आंधी तूफान और बारिश का येलो अलर्ट; ताजा अपडेट – Live Hindustan

दिल्ली एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कड़ी धूप और बढ़ते तापमान के साथ लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने रात में में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रात में आंधी तूफान औऱ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके बाद 27 जून को भी मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि 29 जून से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ गरज चमक की भी आशंका है। वहीं 29 जून को फिर बारिश और आंधी तूफान के आसार है। इस दौरान अधितम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।
फिर 30 जुलाई को भी ऐसी स्थिति रहने की आशंका है। एक जुलाई को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है। 2 जुलाई आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।
शुक्रवार को दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों के आंकड़ों से पता चला है कि पालम में तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) और लोधी रोड पर 27.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.4 डिग्री ज़्यादा) दर्ज किया गया। रिज स्टेशन पर तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य था, और आयानगर में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया।
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News