नितिन नवीन ने यूरोपीय संघ के मिशन प्रमुखों के साथ की बैठक – Live Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में ‘भाजपा को जानो’ अभियान के तहत यूरोपीय संघ के 23 सदस्य देशों के मिशन प्रमुखों और भारत में यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल के राजदूत के साथ मुलाकात की। बैठक के दौरान नितिन नवीन ने भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में इसके विकास के बारे में बताया। उन्होंने पार्टी के जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव, अनुशासित संगठनात्मक ढांचे और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।
बैठक में अपने शुरुआती संबोधन में, भारत में यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल के राजदूत ने भाजपा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की बातचीत से भारत की लोकतांत्रिक और राजनीतिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ विकसित करने में मदद मिलती है। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के सफल समापन पर भी खुशी व्यक्त की और इसे भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी में एक महत्वपूर्ण विकास बताया।
बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के परिवर्तनकारी सफर के बारे में भी बताया। उन्होंने भारत में डिजिटल क्रांति, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के विस्तार और आम नागरिकों को सशक्त बनाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत के बढ़ते फोकस का भी जिक्र किया।
नवीन ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के सफल समापन की सराहना की और कहा कि यह भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और लोकसभा सांसद अनिल बलूनी और भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News