एमएसएमई विकसित भारत 2047 का इंजन – Live Hindustan

जमुई। नगर प्रतिनिधि विश्व एमएसएमई दिवस पर नगर परिषद स्थित आनंद विहार कॉलोनी सिरचंद नवादा में एमएसएमई: आर्थिक विकास में भूमिका और महत्व विषय पर एक परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर बोलते हुए राजकीय डिग्री महाविद्यालय अलीगंज जमुई के प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर पासवान ने कहा कि एमएसएमई आर्थिक विकास की रीढ़ है। यह किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का सूत्रधार और गतिशील आधार है। डा निरंजन कुमार दूबे ने कहा कि एमएसएमई विकास की जड़ों को खींचते हैं और स्थानीय प्रतिभा को बौद्धिक पहचान दिलाते हैं। सशक्त एमएसएमई ही समृद्ध भारत,आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु भारत की सबसे मजबूत आर्थिक नींव सिद्ध होंगे।
मुरारी झा ने कहा कि एमएसएमई दिवस 27 जून को मनाया जाता है। यूएन महासभा द्वारा 2017 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। एमएसएमई दिवस का उद्देश्य विश्व भर में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग की भूमिका को सम्मान देना और उनके योगदान को रेखांकित करना है। सरदार राय ने कहा कि हर महान उद्योग की शुरुआत एक छोटी सपना से ही शुरू होती है. छोटे-छोटे उधम बड़े-बड़े प्रभाव उत्पन्न करते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र रवि ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, जैसे राष्ट्रीय अभियानों की सफलता काफी हद तक एमएसएमई क्षेत्र की प्रगति पर ही निर्भर करती है। महिला कॉलेज के प्रो. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एमएसएमई किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में सर्वाधिक सशक्त आधार स्तंभ है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात कुमार भगत ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में विकसित एवं विकासशील देशों की आर्थिक नीतियों में एमएसएमई को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। अनिल कुमार पाठक ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग छोटे उद्योगों की सफलता से ही होकर गुजरता है। केकेएम कॉलेज के हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. कैलाश पंडित ने कहा कि एमएसएमई रोजगार नहीं खोजता ,बल्कि रोजगार पैदा करते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News