डाकघर फ्रेंचाइजी से गांवों में रोजगार के नए अवसर युवा घर बैठे कर सकते हैं कमाई ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं के विस्तार की पहल 10वीं पास 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति खोल सकता है डाकघर फोटो : बिहार डाकघर : बिहारशरीफ प्रधान डाक घर में चल रहे काम का निरीक्षण करते डाक अधीक्षक कुंदन कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता।
ग्रामीण और शहरी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए डाक विभाग ने फ्रेंचाइजी योजना को बढ़ावा देना शुरू किया है। इस योजना के तहत गांवों और कस्बों में डाकघर की फ्रेंचाइजी शाखाएं खोली जा सकती हैं। इससे जहां लोगों को अपने आसपास डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी, वहीं युवाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर भी मिलेगा। यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए कम लागत में आय अर्जित करने का बेहतर माध्यम बन सकता है। युवा घर बैठे कमाई कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं के विस्तार की पहल की गयी है। इसके तहत 10वीं पास 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति डाकघर खोल सकता है।
फ्रेंचाइजी संचालक अपने केंद्र के माध्यम से स्पीड पोस्ट, पार्सल, दस्तावेज और अन्य डाक सामग्री बुक कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। संचालक पोर्टल पर डाक सामग्री की बुकिंग करने के बाद उसे संबंधित लिंक्ड डाकघर में जमा करेंगे, जहां से उसे गंतव्य तक भेजा जाएगा। डाक टिकटों की बिक्री के साथ ही देंगे मनी ऑर्डर सेवा : इसके अलावा फ्रेंचाइजी केंद्र पर डाक टिकटों की बिक्री, मनी ऑर्डर सेवा और अन्य डाक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन कार्यों के बदले संचालकों को निर्धारित कमीशन दिया जाएगा। अधिक कारोबार होने पर प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) का भी प्रावधान है। डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजनाओं से लोगों को जोड़कर भी अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है।
मैट्रिक पास युवा कर सकते हैं आवेदन : फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदक का कम से कम मैट्रिक पास होना आवश्यक है। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा उसे कंप्यूटर और स्मार्टफोन का सामान्य ज्ञान होना चाहिए। आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। कम्प्यूटर होना जरूरी : इसके साथ ही उसके पास अपना लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर होना जरूरी है। योजना के तहत 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी (सुरक्षित राशि) जमा करनी होगी। आवेदन की जांच के बाद विभाग द्वारा फ्रेंचाइजी संचालन की अनुमति दी जाएगी और उसे निकटतम डाकघर से लिंक कर दिया जाएगा।
नालंदा में पहले से चल रही चार फ्रेंचाइजी शाखाएं : डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि इच्छुक युवा वर्ष के किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नालंदा मंडल कार्यालय बिहारशरीफ में डाक अधीक्षक के नाम लिखित आवेदन देना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहारशरीफ के खंदकपर, इस्लामपुर और रामचंद्रपुर क्षेत्र में चार डाकघर फ्रेंचाइजी सफलतापूर्वक चल रही है। विभाग की योजना है कि अधिक से अधिक गांवों तक यह सुविधा पहुंचे, ताकि लोगों को डाक सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें। डाक विभाग ने युवाओं से इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में अब तक डाक घर नहीं हैं, वहां के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि, वहां के लोगों को डाक सेवाओं के लिए भाग दौड़ न करनी पड़े। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play