फोटो… सुभारती के नाम से सुभारती साइकियाट्री अपडेट-2026 : रिसेंट एडवांसेज कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ, प्रमुख संवाददाता। सुभारती मेडिकल कॉलेज एवं छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल के मनोचिकित्सा विभाग में दो दिवसीय कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) के तहत ‘सुभारती साइकियाट्री अपडेट-2026 : रिसेंट एडवांसेज’ कार्यक्रम हुआ। इसमें देशभर के मनोचिकित्सक, शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हुए।
सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णा मूर्ति, सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार मित्तल, सीनियर मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ.एचएस मिन्हास, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. मुकेश कुमार माहेश्वरी के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर बदलती चुनौतियों को देखते हुए चिकित्सकों के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा बेहद जरुरी है।
डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय नहीं बल्कि सामाजिक एवं मानवीय उत्तरदायित्व भी है। वर्तमान समय में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच चिकित्सकों को नवीनतम शोध, तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों से निरंतर अद्यतन रहना जरुरी है। सीएमई में डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य, साइकेडेलिक उपचार, मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर, नींद संबंधी विकार, बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर, नशा मुक्ति एवं स्किजोफ्रेनिया के आधुनिक उपचार जैसे विषयों पर विमर्श हुआ। विशेषज्ञ डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. तरुण पाल, डॉ. मोहन ध्यानी, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. मनुश्री गुप्ता, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. एके सेठ, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. ऐश्वर्या राज, डॉ. निखिल नैयर, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. अभिनीत कुमार एवं डॉ. गौतम आनंद ने व्याख्यान दिया। शोधार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
मौके पर डॉ. स्वालेहा, डॉ. रितिका सिंह, डॉ. आकाश चौधरी, डॉ. लिया गुप्ता, डॉ. मेहर बर्मी, डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. सुरभि, डॉ. शिवम उपाध्याय, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. आदर्श, डॉ. अदिति, डॉ. प्रणव, डॉ. अमृत, डॉ. श्यामाशीष, डॉ. अवनीश एवं डॉ. अश्रुत अग्रवाल मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play