By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
चिराग पासवान ने कहा, दिल्ली में मैं भी खूब जगह जगह गया, राजधानी में बीजेपी-एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है.
पूर्व विधायक अनंत सिंह को झटका लगा है. उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. एमपी एमएलए कोर्ट से उनकी याचिका खारिज की गई है. गोलीकांड में बेऊर जेल में वो इस समय बंद अनंत सिंह हैं.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगे आरोपों पर कहा, “यह बीजेपी का चुनाव लड़ने का तरीका है. चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा.”
दिल्ली चुनाव में 5 फरवरी को वोटिंग पूरी हो चुकी है. इसी के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं. एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है. इसी के बाद शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होंगे.
लोकसभा में कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने US से भारतीयों को डिपोर्ट करने पर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव में कहा गया है, “इस सदन को हमारे लोगों के साथ और अधिक अमानवीय व्यवहार को रोकने और देश और विदेश में प्रत्येक भारतीय की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देना चाहिए.”
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रांसजेंडर एथलीटों के महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है. उन्होंने हाल ही में एक आदेश पर साइन किया है, जिसके तहत अब ट्रांसजेंड महिलाओं के खेलों में शामिल नहीं हो सकते हैं.
विजयनगर, कर्नाटक: होसपेट के पास तिमलापुरा टोल प्लाजा पर एक ट्रक टोल बूथ से टकरा गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.
कर्नाटक के विजयनगर जिले के टिमलापुर टोल प्लाजा पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक टोलबूथ से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोलबूथ क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की पहचान की जा रही है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इस आदेश के तहत, संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का अधिकार दिया गया है कि वे सेक्स को जन्म के समय निर्धारित लिंग के रूप में परिभाषित करें. ट्रंप ने इसे महिला खेलों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के पास 52 प्लॉट समेत 8.36 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पाई गई है, जो उसकी आय से कहीं अधिक है. ग्वालियर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को भौंती कस्बे में शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के आवास पर छापा मारा. ईओडब्ल्यू के मुताबिक, भदौरिया और उसके परिवार के पास 52 प्लॉट, दुकानें, मकान, वाहन, सोना-चांदी सहित कुल संपत्ति 8.36 करोड़ रुपये से अधिक है. जबकि उसने अब तक अपनी सरकारी नौकरी से 38.04 लाख रुपये का वेतन अर्जित किया है.
केरल के वायनाड जिले में तीन बाघों की मृत पाए गए हैं. दो बाघ कुरिच्याड वन रेंज में मृत पाए गए, जबकि तीसरा बाघ व्याथिरी वन प्रभाग के एक बागान में मिला. वन विभाग के अधिकारियों ने मृत बाघों की जांच के आदेश दिए हैं. वन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने घटना की विस्तार से जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष दल का गठन किया है, जिसकी अगुवाई मुख्य वन संरक्षक एस दीपा करेंगी. जांच रिपोर्ट एक महीने में सौंपने का निर्देश दिया गया है.
सीएटल-टेकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जब जापान एयरलाइंस का विमान टैक्सी करते समय पार्क किए गए डेल्टा एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान से टकरा गया. वहां के समय के मुताबिक ये घटना सुबह 10:17 बजे के आसपास हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है, और यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से निकालकर टर्मिनल की ओर वापस भेजा गया.
मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में सासून डॉक्स के पास समुद्र में एक शव मिला है. कोलाबा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है.
गुजरात के सूरत में एक मैनहोल का ढक्कन भारी वाहन के गुजरने से टूट गया, जिससे 2 साल का बच्चा उसमें गिर गया. चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने बताया कि बच्चे को खोजने के लिए 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की गई है और बचाव अभियान जारी है. लगभग 60-70 कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है.
इस्लामाबाद में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के प्रमुख मौलाना फजलुर्रहमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गाजा पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इसे जुल्म और मानवता के खिलाफ अपराध बताया. मौलाना फजल ने आगे कहा कि पूरा मुस्लिम जगत ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों के खिलाफ एकजुट है. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों को अपने वतन पर पूरा हक है और उनकी जंग स्वतंत्रता की जंग है. इजराइल एक जायोनी कब्जा है, जिसे कभी मान्यता नहीं दी गई. पूरा मुस्लिम समुदाय फिलिस्तीनी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.
बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने देश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के स्मारक में तोड़-फोड़ की. इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को तैनात किया गया. पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
राज्यसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे. वहीं, आज सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव आ सकता है.
राज्यसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे. वहीं, आज सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव आ सकता है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव का दौरा करेंगे और यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वे पौड़ी के विथ्याणी गांव में किसान मेले में शामिल होंगे. गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे डोंगरगढ़ में जैन संत विद्यासागर महाराज की समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे और मां बमलेश्वरी के दर्शन करेंगे. शाह दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे इसके बाद वो हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ जाएंगे. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – Feb 06,2025 12:06 AM