Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाने पहुंचे 68 पाकिस्तानी श्रद्धालु, महाकुंभ को लेकर क्या बोले? – ABP न्यूज़

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. पाकिस्तान से भी श्रद्धालुओं का जत्था त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच गया है. 
पाकिस्तानी से जो 68 श्रद्धालु आए हैं, वो सिंध से हैं. एक श्रद्धालु गोविंद राम मखीजा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें पवित्र स्नान करने का मौका मिल रहा है. हम सिंध से यहां आए हैं. यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. हमें रहने के लिए आरामदायक टेंट और स्वादिष्ट भोजन भी मिला है.” 
त्रिवेणी संगम में स्नान से पहले उन्होंने हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए. एक श्रद्धालु ने कहा, “हमें मीडिया के माध्यम से महाकुंभ के बारे में पता चला. काफी अरसे से हम पाकिस्तान आना चाह रहे थे, यहां स्नान करने की चाहत थी. हमारे भाग्य जागे और हम यहां पहुंच गए हैं.” 
VIDEO | Maha Kumbh 2025: A group of 68 Pakistani Hindus have arrived in Prayagraj to take holy dip in Triveni Sangam.

“We are fortunate to have come here from Sindh to take holy dip… the arrangements here are very good. We have got comfortable tent for staying and getting… pic.twitter.com/4Opcc5Yuln

 
उन्होंने बताया, “हम 3 फरवरी को पाकिस्तान के सिंध से निकले और 4 फरवरी को बाघा बॉर्डर पार किया था फिर प्रयागराज पहुंचे. यहां आकर हमें बहुत खुशी मिली. यहां की व्यवस्था, रहन-सहन खान पान बहुत अच्छा है. थोड़ी ठंड है, लेकिन मजा आ रहा है. प्रयागराज को 68 तीर्थों का राजा माना जाता है. हम संगम स्नान करेंगे. बड़ों को तर्पण करेंगे. फिर हम रायपुर जाएंगे. हरिद्वार, ऋषिकेश में दर्शन करेंगे. 28 फरवरी को हम वापस जाएंगे.” 
पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने प्रयागराज पहुंचकर जताई खुशी
एक अन्य पाकिस्तानी श्रद्धालु ने कहा, “हमें बहुत इच्छा थी प्रयागराज आने की. यहां आकर हमें बहुत खुशी हो रही हैं. टेंट मिला है, सुविधाएं मिल रही हैं, वो बहुत अच्छी है. हमारी संगत को बुलाकर इतनी सेवाएं हो रही है. हम बहुत खुश हैं.” 
महिला श्रद्धालु ने कहा, “हमने बचपन से ही पढ़ा है. माघ के मेले में कुंभ का मेला लगता है. यहां का स्नान काफी प्रसिद्ध है. मीडिया ने भी काफी इंस्पायर किया है हमें. हमारी दिली इच्छा पूरी हुई है. बहुत खुशी हुई है. जैसे ही हम यहां आए, सदाणी दरबार ने हमारी सभी सुविधाएं पूरी की हैं.”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News