Feedback
कांग्रेस अमेरिका द्वारा निर्वासित भारतीय नागरिकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और इस मुद्दे पर सरकार के कमजोर रुख का कड़ा विरोध करने के लिए आज शुक्रवार को देश के सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी. पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन के सी वेणुगोपाल ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ भयानक दुर्व्यवहार को लेकर पूरे देश में व्यापक शर्म और गुस्सा है.
उन्होंने कहा, “7 फरवरी को सभी पीसीसी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. हम अपने नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार और इस मुद्दे पर सरकार के कमजोर रुख दोनों का कड़ा विरोध करते हैं.”
बता दें कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को 104 निर्वासित भारतीयों भारत वापस भेज दिया. कुछ निर्वासितों ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ-पैरों में हथकड़ी लगी रही और अमृतसर में उतरने के बाद ही उनकी बेड़ियां खोली गईं. इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है. संसद में भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया.
इसके जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि अमेरिका में 2012 से लागू स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत डिपोर्ट किए जा रहे लोगों को फ्लाइट में restraints (बांधकर) ले जाया जाता है. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के संपर्क में है और इस बात पर जोर दे रहा है कि निर्वासित भारतीय नागरिकों के साथ कोई दुर्व्यवहार न किया जाए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू