—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi Live Updates: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। बीते दिन महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने को मिले। महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति ने 230 सीटों पर जीत हासिल कर ली। वहीं झारखंड में INDIA गठबंधन को 56 सीटें मिलीं, जिसके साथ हेमंत सरकार ने फिर से सत्ता में वापसी कर ली है। आज की ताजा खबरों की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ को संबोधित करेंगे। आज इस कार्यक्रम का 116वां एपिसोड प्रसारित होगा। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग 2 दिन के भारत दौरे पर आज दिल्ली पहुंचेंगे। सऊदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें 577 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसके लिए 641.50 करोड़ का बजट तय किया गया है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिए News 24 के साथ…
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। यासीन मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पिस्तौल से गोली चलाते दिखाई दे रहा था। क्राइम ब्रांच ने एक्शन लेते हुए यासीन की तलाश शुरू की। यासीन अवैध हथियारों की तस्करी करने पहुंचा था, जहां उसे 1 देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
Madhya Pradesh News: सर्दियों ने देश में दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। राज्य का तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। बीती रात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एमपी के हिल स्टेशन पचमणी में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला था। मौसम विभाग की मानें तो 27 नवंबर तक सर्दी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
Madhya Pradesh New DGP: मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना रिटायर हो चुके हैं। अब कैलाश मकवाना को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। कैलाश मकवाना 1 दिसंबर को अपना पदभार संभालेंगे। गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी करते हुए कैलाश मकवाना को एमपी का डीजीपी नियुक्त किया है। बता दें कि कैलाश मकवाना 1988 बैच के IPS ऑफिसर हैं। एमपी पुलिस में उनकी छवि बेदाग अफसरों में गिनी जाती है।
Written By
Sakshi Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in