आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 25 नवंबर 2024 LIVE: फडणवीस या शिंदे- कौन होगा महाराष्ट्र का अगला CM? दिल्ली में मीटिंग का दौर जारी – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: महाराष्ट्र विधानसभ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति की शानदार जीत हुई है। राज्य में महायुति की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर चर्चा हो रही है। अजित पवार और शिंदे सेना के विधायक दल की बैठक हो चुकी है और इसमें दोनों ने अपनी-अपनी पार्टी का नेता चुन लिया गया है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार तीनों दिल्ली आने वाले हैं। यहां पर तीनों अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अमित शाह से मुलाकात के बाद ही शायद मुख्यमंत्री पद पर तस्वीर साफ हो सकती है।
संसद का शीतकाली सत्र आज से: पॉर्लियामेंट का विंटर सेशन आज यानी 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच नए विधेयक पेश होंगे। वहीं वक्फ (संशोधन) समेत 11 अन्य विधेयकों को चर्चा के लिए भी सूचीबद्ध किया गया है। इन सभी को सरकार इसी सेशन में पारित करवाने की तैयारी में है। विपक्षी पार्टियों के जिस तरह के तेवर हैं, उससे साफ है कि शीत सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है। संसद के शीतकाली सत्र में इन मुद्दों पर होगी चर्चा…
यूपी के संभल में बवाल: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को एक मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर हुई हिंसा में चाल लोगों की मौत के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। संभल में रविवार सुबह जमकर बवाल हो गया। इसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर बैन लगा दिया है। संभल से जुड़े पूरी विवाद की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
देश-दुनिया से जुड़ी विस्तृत खबर के लिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ जुड़े रहिये…
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय दीना पाटिल ने कहा कि चर्चा के लिए कई मुद्दे हैं। महाराष्ट्र में नई सरकार बनने जा रही है, इसलिए उन्हें शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि नई सरकार अच्छा काम करेगी। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में, मुख्य मुद्दे कचरा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की कमी से संबंधित हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। सत्र आज शुरू होगा, और हम देखेंगे कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त और भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लिया।

संभल की शाही जामा मस्जिद में सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां कल मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची एक सर्वेक्षण टीम पर पथराव की घटना हुई थी।
उत्तर प्रदेश के संभल में मुगलकालीन मस्जिद के न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।
केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लिया और पौधे लगाए, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान भी यहां मौजूद हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News