Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र का नया सीएम कौन होगा? आज हो जाएगा फैसला, पर उससे पहले ही मिल गया इशारा… – News18 हिंदी

Live
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का आज जवाब मिल सकता है. आज एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार दिल्ली आ रहे हैं. यहां अमित शाह संग उनकी बैठक होगी. बीजेपी नेतृत्व के साथ मिलकर महायुति गठबंधन के नेता आज फैसला करेंगे.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में चुनाव के बाद अब सरकार गठन की कवायद हो रही है. महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? आज इस सस्पेंस से पर्दा हट सकता है. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की रेस में हैं. महायुति में अब तक फैसला नहीं हो पाया है कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि, पलड़ा देवेंद्र फडणवीस का भारी लग रहा है. इसकी वजह भी है. अजित पवार और उनकी एनसीपी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद के लिए अपना समर्थन दे दिया है. अजित पवार गुट शिंदे के पक्ष में नहीं है. हालांकि, एकनाथ शिंदे गुट अब भी सीएम पद को लेकर अडिग है. मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में रविवार को बैठकों का दौर जारी रहा. मगर आज इस पर फैसला होने की पूरी उम्मीद है. दिल्ली में इसे लेकर एक बड़ी बैठक होने वाली है. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अमित शाह से मुलाकात होगी. इस बैठक पर सबकी नजर है. तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र में सरकार गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी कवायद से जुड़े हर अपडेट.
महायुति में सीएम पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अजित पवार गुट की एनसीपी देवेंद्र फडणवीस के सीएम को बनाने में राजी है. कल हुई मीटिंग में अजित पवार और उनके सभी विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनाने के लिए अपना समर्थन दिया. शिंदे कैम्प में अभी भी उनके विधायक चाहते हैं कि सीएम एकनाथ शिंदे ही बने रहे. क्योंकि लड़की बहन योजना सीएम एकनाथ शिंदे ने शुरू की थी, जिसका फायदा महायुति को हुआ. और शिंदे कैंप का मानना है कि आने वाले बीएमसी चुनाव और दूसरे म्युनिसिपल चुनावों में एकनाथ शिंदे का सीएम बनने से फायदा होगा.
वहीं बीजेपी के नेता चाहते हैं कि सबसे ज्यादा सीट बीजेपी की है इसलिए बीजेपी की तरफ देवेंद्र फडणवीस को ही सीएम बनाना चाहिए. आज सभी नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार दिल्ली जा सकते है.
महायुति चुनाव जीत चुका है, पर महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह तय नहीं कर पा रहा है. सीएम पद एक, मगर दावेदार दो हैं. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं. दोनों कैंप अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं. यही वजह है कि सीएम पद पर सस्पेंस कायम है. हालांकि, आज देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली में रहेंगे. यहां उनकी मुलाकात अमित शाह और जेपी नड्डा से होगी. इसी मुलाकात में सीएम पद पर बात बनने की संभावना है. महाराष्ट्र में सरकार गठन से जुड़े हर अपडेट के लिए न्यूज18 हिंदी के ब्लॉग पर बने रहें.

Onion Farming: दाने से ऐसे तैयार करें बीज, बंपर होगी पैदावार… प्याज के किसान फॉलो करें वैज्ञानिक सलाह
Hair Tips: बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर है रीठे का छिलका, जानें फायदे और उपयोग का तरीका
IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते दिखेंगे मेरठ के समीर रिजवी, इतनी लगी बोली
Hero Xtreme 125R के दीवाने हुए यूथ, 5 पाइंट्स में जानिए इस बाइक की खास बातें
बर्ड वॉचर के लिए अच्छी खबर! नैनीताल में दिखा दुनिया का सबसे छोटा बाज, देखें Photos
Bajaj Pulsar N125 को खरीदना क्यों है फायदे का सौदा, 5 पॉइंट्स में जानिए
मॉर्निंग टी में मिलाएं ये चीजें, फिर चाय नहीं, औषधि की बूटी बन जाएगी, सर्दी-खांसी होगी दूर!
Agriculture Story: न मिट्टी, न पानी फिर भी उगा दी केसर, ये है खास तरीका
Sikar Ramdev Temple: गजब की है इस मंदिर की कहानी, हिन्दू-मुस्लिम साथ करते हैं पूजा, मनौती पूरा होने पर चढ़ता है कपड़े का घोड़ा
लाइव ब्लॉग
12 minutes ago
9 minutes ago
19 minutes ago
an hour ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News