Sambhal Violence LIVE: 4 FIR, 4 मौत… संभल हिंसा में बड़ा अपडेट, जामा मस्जिद सर्वे के बाद बवाल – News18 हिंदी

Live
Sambhal Violence LIVE: मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अब जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. जिले में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है और स्कूल-कॉलेज भी आज बंद रखने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है.
Sambhal Violence LIVE: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.
संभल हिंसा पर राहुल गांधी ने बयान जारी किया है. उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा में मारे गए लोगों की जिम्मेदार बीजेपी है. राज्य सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है. सभी लोग शांति बनाए रखें
संभल में हिंसा का असर देखने को मिल रहा है, जिले का बाजार बंद है. इक्का-दुक्का दुकानें बस खुली हुई हैं. हिंसक घटनाओं से बाजार के व्यापारी डरे हुए हैं. सिर्फ बहुत जरूरी कामों से ही घर से निकल रहे हैं लोग. बाजार से ग्राहक नदारद हैं. हिंसा से व्यापार का बड़ा नुकसान. संभल शहर इलाके में बंद हैं बाजार. प्रशासन ने शुरू की बाजार खुलने की कवायद. एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों से बैठक कर बाजार खोलने की अपील की.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘न्यायपालिका के आधार पर वहां सर्वे का काम चल रहा था, जो घटना हुई वो दुखद है, निषपक्ष कार्रवाई होगी.’
संभल में हिंसा को लेकर पुलिस ने चाऱ एफआईआर दर्ज की है. हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. तीनों को रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है. चौथे शख्स की मौत सोमवार की सुबह हुई है. पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि कैसे मौत हुई है.
मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने कहा कि संभल में मौजूदा स्थिति शांतिपूर्ण है. महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है. कल रात हमने तीन मौतों की पुष्टि की थी. लेकिन आज मुरादाबाद में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. कुल  4  मौतें हुई हैं. स्थिति को देखते हुए हम इंटरनेट पर निलंबन हटा देंगे. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मैं संभल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. कुल चार एफआईआर दर्ज की गई हैं.”
संभल की घटना के बाद हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस. डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश. अफसरों को फुट पेट्रोलिंग के दिए निर्देश. संभ्रांत लोगों से संवाद के दिए गए निर्देश. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व अफवाहों का खंडन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश.
संभल हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 22 साल का युवक बिलाल भी है. संभल के सराय तरीन में रहने वाले बिलाल की मौत संभल हिंसा में हु.। बिलाल के भाई मोहम्मद अलीम ने कहा कि दुकान में माल सेट करवाने गया था. वहां भगदड़ मच गई. वहां फायरिंग हो गई. लेडीज सूट रेडीमेड की दुकान थी. सुबह वो अपनी दुकान पर काम से गया था. लाठीचार्ज की खबर सुनने के बाद दुकान बंद करके आ रहा था. गोली मार दी. परिवार की मांग है दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बिलाल भाइयों में तीसरे नंबर का था.
संभल हिंसा में दोषी पाए जाने पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी. हिंसा के दौरान हुई पत्थरबाजी में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.
संभल में हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. संभल में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है. संभी में डीएम, एसपी के साथ डीआईजी और कमिश्नर ने मोर्चा संभाल रखा है. हिंसा में अबतक की चार लोगों की मौत हो गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर से भी पुलिस फोर्स संभल बुलाया गया है.
संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में मरे तीन लोगों का देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं जो दो घायल हैं, उनका मुरादाबाद में इलाज चल रहा है. तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया और फिर अंतिम संस्कार कर दिया गया.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘सर्वे के नाम पर तनाव फैलाने की साज़िश का ‘सर्वोच्च न्यायालय’ तुरंत संज्ञान ले और जो अपने साथ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से नारेबाज़ों को ले गये. उनके ख़िलाफ़ शांति और सौहार्द बिगाड़ने का मुक़दमा दर्ज हो और उनके ख़िलाफ़ ‘बार एसोसिएशन’ भी अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई करें. उप्र शासन-प्रशासन से न कोई उम्मीद थी, न है. कृपया सुप्रीम कोर्ट दखल दे अन्याय चरम पर कर दिया है आदित्यनाथ ने.’
संभल हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने को सांसद चंद्रशेखर आज पहुंचेंगे संभल. भीम आर्मी के मंडल सचिव सुधीर कुमार सागर ने लोगों से तैयार रहने का किया ऐलान. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऐलान.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पुलिस फायरिंग में तीन मुस्लिम युवकों की मौत और हिंसा पर गहरी नाराजगी और दुख व्यक्त किया. उन्होंने इस घटना के लिए राज्य सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.
संभल हिंसा पर जमीयत उलेमा ए हिन्द के प्रमुख अरशद मदनी ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘बिना मुस्लिम पक्ष को भरोसे में लिए एक खास तेजी क़े साथ दूसरी बाऱ टीम सर्वें करने पहुंची. पुलिस औऱ हिन्दू पक्ष के वकीलों के साथ ऐसे लोग भी थे जो मस्जिद क़े पास सड़को पर जय श्री राम क़े नारे लगा रहे थे, जिसको सुनकर मुस्लिम नौजवान घरों से निकले. आपस में टकराव हुआ और पुलिस ने हालात संभालने के बजाए मुस्लिम पक्ष पर फायरिंग की, जिससे मुस्लिम नौजवानों की मौत हुई. जमीयत उलेमा ने दावा किया कि 3 से ज्यादा लोगों की मौत गोली लगाने से हुई है. ऐसा लगता है कि पुलिस ने फिरका परस्त लोगों के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग के साथ इसको अंजाम दिया. जमीयत ने मांग रखी कि अपनी जिम्मेदारियां को सही तरीके से न निभाने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई हो. साथ ही भड़काऊ नारे लगाकर उकसाने वाले लोगो क़े खिलाफ़ भी मुकदमे दर्ज किए जाए.’
संभल जिले में जमा मस्जिद विवाद के बाद बरेली जिले में हाई अलर्ट है. एहतियातन अधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे हैं, जहां जिले और शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया है. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भी गस्त बढ़ाई गई है. वहीं जिले और शहर में अचानक अधिकारियों को फोर्स के साथ सड़कों पर देखकर लोग सहमे हुए हैं. 
संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद अब हालात काबू में हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. जिले में इंटरनेट सेवा ठप हो गई है. स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा आसपास के जिलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अमरोहा, रामपुर और बरेली में भी जगह-जगह पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.
Sambhal Violence LIVE: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.

1000-2000 नहीं 100 रुपए में सजेगा दूल्हे का सेहरा, जल्द करें शॉपिंग
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर, एक्सपर्ट से जानें प्रदूषण के जहर से बचने के सुपर हैक्स
आप भी करना चाहते हैं चना की खेती, तो बुवाई से लेकर कटाई तक का जानें पूरा गणित, बंपर होगी पैदावार
हनुमानजी का चमत्कार देखने यहां ऊंचा पहाड़ चढ़ते है हजारों लोग, दर्शन मात्र से पूरी हो जाती हैं सारी मनोकामनाएं!
सावधान! प्याज की खेती का काल है ये खतरनाक रोग, रोकथाम के लिए जल्द करें उपाय, बेहतर होगी फसल
बस ये दो चीजें खाएं, और पेट की हर समस्या का होगा समाधान, वजन भी हवा में उड़ जाएगा!
खतरनाक एक्सीडेंट के बाद रोबिन मिंज का शानदार कमबैक, इस टीम ने लगाई जबरदस्त बोली, खुशी से झूम उठे पेरेंट्स
बच्चों के इलाज में कभी न करें देरी, दिखें ऐसे संकेत तो हो जाएं सावधान, तुंरत ले डॉक्टर की सलाह
यूपी के दो छात्रों का कमाल, दादी की वजह से बना दी ये अनोखी मशीन, फसलों को भी नहीं होगा नकुसान
लाइव ब्लॉग
6 minutes ago
2 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News