Maharashtra New CM LIVE Update: महाराष्ट्र का नया सीएम कौन होगा? आज हो जाएगा फैसला, पर उससे पहले ही मिल गया… – News18 हिंदी

Live
Maharashtra New CM LIVE Update: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का आज जवाब मिल सकता है. आज एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार दिल्ली आ रहे हैं. यहां अमित शाह संग उनकी बैठक होगी. बीजेपी नेतृत्व के साथ मिलकर महायुति गठबंधन के नेता आज फैसला करेंगे.
Maharashtra New CM LIVE Update: महाराष्ट्र में चुनाव के बाद अब सरकार गठन की कवायद हो रही है. महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? आज इस सस्पेंस से पर्दा हट सकता है. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की रेस में हैं. महायुति में अब तक फैसला नहीं हो पाया है कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि, पलड़ा देवेंद्र फडणवीस का भारी लग रहा है. इसकी वजह भी है. अजित पवार और उनकी एनसीपी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद के लिए अपना समर्थन दे दिया है. अजित पवार गुट शिंदे के पक्ष में नहीं है. हालांकि, एकनाथ शिंदे गुट अब भी सीएम पद को लेकर अडिग है. मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में रविवार को बैठकों का दौर जारी रहा. मगर आज इस पर फैसला होने की पूरी उम्मीद है. दिल्ली में इसे लेकर एक बड़ी बैठक होने वाली है. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अमित शाह से मुलाकात होगी. इस बैठक पर सबकी नजर है. तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र में सरकार गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी कवायद से जुड़े हर अपडेट.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसले में क्या आरएसएस का रोल होगा? इसे लेकर आरएसएस ने अपनी बात की है. संघ के सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका हिंदुत्व है. मुख्यमंत्री का पद किसे दिया जाए, इसमें संघ की कोई भूमिका नहीं है. संघ की ओर से सैद्धांतिक हिंदुत्व का पुरस्कार, व्यक्तिगत रुख नहीं है. मुख्यमंत्री पद आदि का फैसला बीजेपी करेगी.
महाराष्ट्र विधानसभा में लगभग 60 सालों में पहली बार ऐसा होगा, जब विपक्ष का कोई नेता (LoP) नहीं होगा. दरअसल, एमवीए में शामिल किसी भी विपक्षी पार्टी को इतनी सीटें नहीं मिलीं कि वे नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल कर सकें.
महाराष्ट्र में कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री? बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने इसका जवाब दे दिया है. महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसका फैसला बीजेपी नेतृत्व के साथ मिलकर सत्तारूढ़ महायुती गठबंधन के नेता करेंगे. बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजीत पवार की एनसीपी शामिल हैं. इस गठबंधन ने चुनावों में 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतकर राज्य में सत्ता बरकरार रखी है.
मुंबई का फैसला दिल्ली में हो सकता है. सूत्रों की मानें तो महायुति के नेता आज दिल्ली पहुंच सकते हैं. दिल्ली में सीएम के चेहरे पर आज फैसला हो सकता है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद चल रही है. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच सीएम पद को लेकर रेस है.
महायुति में सीएम पद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अजित पवार गुट की एनसीपी देवेंद्र फडणवीस के सीएम को बनाने में राजी है. कल हुई मीटिंग में अजित पवार और उनके सभी विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनाने के लिए अपना समर्थन दिया. शिंदे कैम्प में अभी भी उनके विधायक चाहते हैं कि सीएम एकनाथ शिंदे ही बने रहे. क्योंकि लड़की बहन योजना सीएम एकनाथ शिंदे ने शुरू की थी, जिसका फायदा महायुति को हुआ. और शिंदे कैंप का मानना है कि आने वाले बीएमसी चुनाव और दूसरे म्युनिसिपल चुनावों में एकनाथ शिंदे का सीएम बनने से फायदा होगा. वहीं बीजेपी के नेता चाहते हैं कि सबसे ज्यादा सीट बीजेपी की है इसलिए बीजेपी की तरफ देवेंद्र फडणवीस को ही सीएम बनाना चाहिए. आज सभी नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार दिल्ली जा सकते है.
महायुति चुनाव जीत चुका है, पर महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह तय नहीं कर पा रहा है. सीएम पद एक, मगर दावेदार दो हैं. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं. दोनों कैंप अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं. यही वजह है कि सीएम पद पर सस्पेंस कायम है. हालांकि, आज देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली में रहेंगे. यहां उनकी मुलाकात अमित शाह और जेपी नड्डा से होगी. इसी मुलाकात में सीएम पद पर बात बनने की संभावना है. महाराष्ट्र में सरकार गठन से जुड़े हर अपडेट के लिए न्यूज18 हिंदी के ब्लॉग पर बने रहें.

खाने में कड़वा लेकिन फायदे में 'हलवा', दवाइयों का बाप है ये गुठली! डायबिटीज जैसी बीमारी में भी कारगर
'अंग्रेजों भारत छोड़ो' की तर्ज पर 'नशा भारत छोड़ो' के लगे नारे, 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हजारों लोगों ने लिया संकल्‍प
1000-2000 नहीं 100 रुपए में सजेगा दूल्हे का सेहरा, जल्द करें शॉपिंग
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर, एक्सपर्ट से जानें प्रदूषण के जहर से बचने के सुपर हैक्स
आप भी करना चाहते हैं चना की खेती, तो बुवाई से लेकर कटाई तक का जानें पूरा गणित, बंपर होगी पैदावार
हनुमानजी का चमत्कार देखने यहां ऊंचा पहाड़ चढ़ते है हजारों लोग, दर्शन मात्र से पूरी हो जाती हैं सारी मनोकामनाएं!
सावधान! प्याज की खेती का काल है ये खतरनाक रोग, रोकथाम के लिए जल्द करें उपाय, बेहतर होगी फसल
बस ये दो चीजें खाएं, और पेट की हर समस्या का होगा समाधान, वजन भी हवा में उड़ जाएगा!
खतरनाक एक्सीडेंट के बाद रोबिन मिंज का शानदार कमबैक, इस टीम ने लगाई जबरदस्त बोली, खुशी से झूम उठे पेरेंट्स
लाइव ब्लॉग
5 minutes ago
2 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News