73kmpl का माइलेज और कीमत सिर्फ 67000 रुपए, TVS ने नए कलर्स और ऑल-LED लाइटिंग के साथ लॉन्च की ये बाइक – Jagran

TVS Radeon 2026: टीवीएस ने भारत में नई 2026 TVS Radeon को लॉन्च कर दिया है। इसमें नए कलर, ऑल-LED लाइटिंग दिया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 67,100 रुपए है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Radeon 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,100 रुपए रखी गई है। 2026 Radeon में ऑल-LED लाइटिंग दी गई है और इसके साथ ही कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में नई Radeon के बेस-स्पेक की कीमत 1,250 रुपए बढ़ी है तो वहीं टॉप-स्पेक पहले से 7,500 रुपए सस्ता हो गया है।
2026 TVS Radeon में ऑल-LED लाइटिंग दी गई है जिसमें LED हेडलाइट, LED टेललाइट और LED टर्न सिग्नल शामिल हैं। यह ऑल-LED लाइटिंग फीचर मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड है। बेस वेरिएंट की बात करें तो यह अब Black and Blue और Black and Red रंगो में उपलब्ध है। वहीं, मिड-स्पेक Digi-Drum वेरिएंट Black and Red, Black and Orange और Red and Black DT रंगों में उपलब्ध है।
इसके अलावा, इसका टॉप-स्पेक Digi-Disc वेरिएंट Black and Orange और Red and Black DT के विकल्पों में उपलब्ध है।
2026 TVS Radeon में पुराने मॉडल वाला ही इंजन दिया गया है। इस बाइक में 110cc का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 8hp की पावर और 8.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का ARAI माइलेज 73.68kmpl है
Variant
Price (Ex-Showroom Delhi)
Base
₹67,100/-
Digi Cluster Drum
₹70,100/-
Digi Cluster Disc
₹73,100/-
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon SUV हुई अनवील, AI वॉयस असिस्टेंट के साथ मिलेगा 144nm टॉर्क वाला पावरफुल इंजन

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News