Lucknow News: रायबरेली: पुराने मकान की छत ढहने से मजदूर की मौत, तीन घायल – Hindustan

Lucknow News:

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे पूरे राई गांव में बीते सोमवार देर शाम पुराने मकान की छत की तुड़ाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इससे मलबे में दबने से तीन मजदूरों समेत मकान मालिक घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर आनन-फानन इलाज के लिए एम्स रायबरेली ले गए। अस्पताल पहुंचने के दौरान एक मजदूर रामू (36) की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद पुराने मकान की छत की तुड़ाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

नसीराबाद थाने के पूरे बैशन मजरे पूरे राई गांव निवासी विजय ओझा पुत्र गयाप्रसाद ओझा के पुराने मकान की छत की तुड़ाई का काम चल रहा था। तुड़ाई के काम में उमेश (42) पुत्र नीमर पासी और रामू (36) पुत्र विजयपाल पासी,दद्दन पांडे (45) पुत्र कृष्णानंद उर्फ ननकऊ, निवासी पूरे शोभई मजरे पूरे राई, लगे हुए थे। सोमवार देर शाम काम के दौरान अचानक छत का एक हिस्सा ढह गया। इसकी चपेट में आने से तीनों मजदूर और मकान मालिक विजय ओझा घायल हो गए। अचानक छत गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मलबे के नीचे लोग दबे हुए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण सभी घायलों को लेकर एम्स पहुंचे, लेकिन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रामू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की सूचना सलोन तहसील के अधिकारियों को भेजदी गई है। सलोन एसडीएम के निर्देश पर गांव में जांच करने के लिए राजस्व कर्मियों की टीम पहुंची है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News