Entertainment News LIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर, अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb/AI)
Entertainment News LIVE Update in Hindi: यामी गौतम स्टारर ‘नई-नवेली’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी यामी गौतम की इस फिल्म को प्यार मिल रहा है. हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म का नया गाना ‘विनती सुनो’ अयोध्या में लॉन्च किया जाएगा. फिल्म की टीम 14 अक्टूबर को राम मंदिर जा रही है और यहां अयोध्या में ही फिल्म का गाना लॉन्च किया जाएगा. फिल्म की टीम गाने लॉन्च का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इसके साथ ही टीम के मेंबर्स यहां 108 से अधिक वैदिक पंडित सूर्यकुंड में एक साथ वैदिक मंत्रों का जाप करेंगे.
अवनीत कौर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स , झलक दिखला जा 5 , मर्दानी , चंद्र नंदिनी और अलादीन- नाम तो सुना होगा जैसे टीवी शोज में अवनीत कौर काम कर अपना नाम बना चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड फिल्म टीकू वेड्स शेरू में भी एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में अवनीत कौर के साथ लीड रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: 11वें दिन ‘दृश्यम 3’ की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 13,605 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 315.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा जल्द ही 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' में कौन-कौन नॉमिनेट हुए हैं, उन कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें काजी तौकीर, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, गुल्लू, उदिति सिंह, अमन गांधी, अरिश्फा खान, कनिका मान, माही विज, मैरी कॉम और लव गिल शामिल हैं. वहीं कैप्टन आसिफ शेख और आम्रपाली दुबे इस नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. साथ ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स मनीष गोयल और नकुल ढुल भी इस नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे.
फिल्म में 'जटायु' का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं. जी हां फिल्म में 'जटायु' की आवाज अनुपम खेर ही बने हैं. मेकर्स ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है. अब सोशल मीडिया पर अनुपम खेर भी चर्चाओं में आ गए हैं. अनुपम खेर के फैंस उन्हें 'रामायण' में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. आए दिन फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. वहीं अब मेकर्स ने 'जटायु' का पोस्टर रिलीज किया है. 'जटायु' के पोस्टर के रिलीज होते ही ये चर्चाओं में छा गया है. पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं. शो में आम्रपाली के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस आम्रपाली दुबे की तारीफ कर रही है. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे माही विज से भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के बारे में बात करती नजर आईं. निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी और उनकी पास्ट लव लाइफ के बारे में आम्रपाली दुबे ने चुप्पी तोड़ी. पढ़िए पूरी खबर
आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर आकृति के 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं वो सोशल मीडिया पर अक्सर मेकअप, ट्रेवल और डांस वीडियोज शेयर करती हैं. इसके साथ ही आकृति अग्रवाल तेलुगु फिल्म 'त्रिमुख' में भी नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म से ही एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में भी नजर आ चुकी हैं. इस शो में आकृति अग्रवाल ने कियारा कौर का किरदार निभाया था. अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पढ़िए पूरी खबर
टीवी की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने बचपन में ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेसेस काफी एक्टिव हैं. फैंस को भी इन एक्ट्रेसेस की एक्टिंग काफी अच्छी लगी. इनमें जन्नत जुबैर, अवनीत कौर, अनुष्का सेन, अविका गौर और हंसिका मोटवानी शामिल हैं.
फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहले गेस्ट के रूप में सलमान खान नजर आने वाले हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जिसमें सलमान खान करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं. करण जौहर का ये चैट शो 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. 
करण जौहर के 'कॉफी विद करण सीजन 9' में इस बार बड़े-बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. इनमें कुछ सितारे शो में पहले भी नजर आ चुके हैं तो कुछ शो में डेब्यू करेंगे. गेस्ट लिस्ट की बात करें तो इस बार शो में आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, इब्राहिम अली खान-सारा अली खान, अनन्या पांडे-अनन्या बिरला, वरुण धवन-जान्हवी कपूर और वेदांग रैना-शरवरी वाघ-लक्ष्य और शाहरुख खान-आर्यन खान जैसे सितारे नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर
'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा. लेटेस्ट प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. काजी तौकीर और स्काउट ओपी एक बार फिर आपस में झगड़ते दिखाई दिए. नॉमिनेशन के दौरान स्काउट ओपी ने काजी तौकीर को पॉइंट आउट करते हुए कहा, 'काजी ने बोला था कि सो जा वरना सुला दूंगा.' स्काउट ने जैसे ही पुराना मुद्दा उठाया उस पर काजी भड़क गए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'अबे फालतू मत बोल.'
'दृश्यम 3' ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. 11वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 13,605 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 315.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा जल्द ही 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.
अवनीत कौर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स , झलक दिखला जा 5 , मर्दानी , चंद्र नंदिनी और अलादीन- नाम तो सुना होगा जैसे टीवी शोज में अवनीत कौर काम कर अपना नाम बना चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड फिल्म टीकू वेड्स शेरू में भी एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में अवनीत कौर के साथ लीड रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे.
नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ब्रेकिंग बैड में 'वाल्टर व्हाइट जूनियर' का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे का निधन हो गया है. आरजे मिट्टे महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. एक्टर के करीबियों ने एक बयान जारी कर एक्टर के निधन की जानकारी दी है.
यामी गौतम स्टारर 'नई-नवेली' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी यामी गौतम की इस फिल्म को प्यार मिल रहा है. हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म का नया गाना 'विनती सुनो' अयोध्या में लॉन्च किया जाएगा. फिल्म की टीम 14 अक्टूबर को राम मंदिर जा रही है और यहां अयोध्या में ही फिल्म का गाना लॉन्च किया जाएगा. फिल्म की टीम गाने लॉन्च का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इसके साथ ही टीम के मेंबर्स यहां 108 से अधिक वैदिक पंडित सूर्यकुंड में एक साथ वैदिक मंत्रों का जाप करेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News