मुख्य बातें
UPI MDR Charge: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया है। NPCI ने 13 अक्टूबर को जारी बयान में कहा कि चुनिंदा दुकानदारों को किए जाने वाले UPI पेमेंट पर यह चार्ज दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसकी नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। बता दें कि पहले इसे इसी हफ्ते, गुरुवार से लागू करने की तैयारी थी।
बता दें कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए मर्चेंट संगठनों, फिनटेक कंपनियों और पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियों ने NPCI से इस फैसले को टालने की मांग की थी। उनका कहना था कि दिवाली के दौरान खरीदारी बढ़ती है और ऐसे समय में नए चार्ज लागू होने से ग्राहकों और कारोबारियों पर असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए UPI स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में चार्ज लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
खबर अपडेट हो रही है…
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play