संभल में हिंसा के बाद 1 दिसंबर तक जिले में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक, शिंदे शिवसेना गुट के नेता… – TV9 Bharatvarsh

झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के एकमात्र नवनिर्वाचित विधायक निर्मल महतो ने रविवार को अपनी सीट मांडू से इस्तीफा देने की पेशकश की, ताकि पार्टी प्रमुख सुदेश महतो विधानसभा के लिए निर्वाचित हो सकें. अमेरिकी वायुसेना ने कहा कि पिछले सप्ताह पूर्वी इंग्लैंड में स्थित वायु सेना के उन तीन ठिकानों के आसपास कई छोटे ड्रोन देखे गए जिनका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा 23.75 करोड़ में खरीदे जाने से खुश हरफनमौला वेंकटेश अय्यर ने कहा कि वह टीम के लिए कप्तानी की चुनौती को सहर्ष स्वीकार करना चाहेंगे. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
संभल में बवाल के बाद 1 दिसंबर तक बहारी व्यक्ति के संभल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. यह रोक बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि के प्रवेश पर लगाई गई है. अति संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.
मणिपुर के इंफाल में हिंसा के बाद लगे कर्फ्यू में राहत देने का फैसला किया गया है. इंफाल में 25 नवमबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है. सभी स्कूल और कांलेज दो और दिनों के लिए बंद रहेंगे.
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पर्यवेक्षक तारिक अनवर दिल्ली आ रहे हैं. माना जा रहा है कि देर रात दोनों नेता दिल्ली पहुंच जाएंगे. इसके बाद सोमवार को इन दोनों नेताओं की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होगी. इस दौरान झारखंड मंत्री मंडल में कांग्रेस के कोटे से शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों मंथन होगा.
संभल में हिंसा के बाद अखिलेश यादव लगातार पोस्ट कर सवाल खड़े कर रहे हैं. अब उन्होंने कहा कि सर्वे के नाम पर तनाव फैलाने की साजिश का सुप्रीम कोर्ट तुरंत संज्ञान ले और जो अपने साथ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से नारेबाज़ों को ले गए. उनके खिलाफ शांति और सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज हो और उनके खिलाफ बार एसोसिएशन भी अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई करे.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि जल्द से जल्द ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लाएं. जनसंख्या नियंत्रण पर भी क़ानून लाएं और औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया जाए.
महाराष्ट्र की पूर्व डीजी रश्मि शुक्ला उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सरकारी निवास स्थान सागर बंगले पर पहुंची हैं. MVA की आपत्ति के बाद इलेक्शन कमीशन ने रश्मि शुक्ला को DG पद से हटा दिया था.ऐसे में रश्मि शुक्ला की मुलाकत लेकर हलचल बढ़ गई है.
मणिपुर की इंफाल घाटी और जिरीबाम जिले में स्कूल और कॉलेज एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद सोमवार को फिर से खुलेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में ताजा हिंसा के मद्देनजर जारी निषेधाज्ञा के कारण पिछले सप्ताह इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर, काकचिंग और जिरीबाम में स्कूल और कॉलेज बंद थे.
मुंबई के बांद्रा स्थित ताज होटल में एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पहुंचे हैं. एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायकों को आज होटल ताज में बुलाया गया है, यहां पर विधायक दल की बैठक होनी है. थोड़ी ही देर में यहां एकनाथ शिंदे भी इस बैठक में शामिल होने के लिए आने वाले हैं. इस बैठक में उन्हें शिंदे अच्छा की ओर से विधायक दल का नेता चुना जाएगा.
संभल की हिंसा पर मुरादाबाद के कमिश्नर ने कहा कि करीब पौने 2 घंटे तक सर्वे हुआ. जैसे ही मस्जिद से ऐलान हुआ कि सर्वे पूरा हुआ, वैसे ही पथराव शुरू हो गया. लोकल इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर हमारी तैयारी थी. लेकिन अचानक इतनी भीड़ आई कि संभालना मुश्किल हुआ.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार के गठन को लेकर अपने दावा पेश कर दिया है. हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण 28 नवंबर को होगा.
झारखंड विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे हैं. कहा जा रहा है कि वो राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों के बाद एनसीपी अजित गुट के विधायकों ने अजित पवार को अपना नेता चुना है. चुनाव अजित पवार गुट की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा, “कल के उपचुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक गई है. जब भी सपा सत्ता में आई है, राज्य में गुंडों और माफियाओं का आतंक रहा है. उनका काम दूसरों की जमीन और मकानों पर कब्जा करना है, इसलिए राज्य की जनता ने उन्हें नकार दिया है.”
झारखंड में इंडिया गठबंधन आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है. आज शाम तकरीबन 4 बजे राजभवन जा सकते हैं. कांग्रेस, RJD और JMM के विधायकों की मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हो रही है.
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज की बैठक में 30 पार्टियों के 42 नेताओं ने हिस्सा लिया. संसद शांति से चले और सबको अपनी बात उठाने का मौका मिले इस पर सभी दलों सहमत हैं. 26 नवंबर को संविधान दिवस पर ज्वॉइंट सेशन होगा. लोकसभा और राज्यसभा की सीटिंग नहीं होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त संसद को संबोधित करेंगी.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद आज एनसीपी विधायक दल की बैठक हुई है, जिसमें अजित पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में रायगुडेम और तुमलपाड़ के बीच नक्सलियों की ओर से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
Sukma, Chhattisgarh | One Jawan injured in pressure IED blast planted by naxals between Raigudem & Tumalpad. More details awaited
— ANI (@ANI) November 24, 2024
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जब तक चुनाव आयोग उपचुनावों में फर्जी वोट्स को रोकने का पूरी व्यवस्था नहीं करती, तब तब बसपा देश में कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी. ईवीएम के जरिए फर्जी वोट डाले जा रहे हैं. हमारी पार्टी अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर बैठक हो रही है, जिसमें चंद्रशेखर बावन कुले सहित कई नेता पहुंचे हैं. इस बैठक में अगली रणनीति पर चर्चा की जा रही है.
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले संसद में सर्वदलीय बैठक जारी है. संसद का शीतकालीन सत्र कल 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा.
#WATCH | Delhi: All-party meeting is underway at the Parliament, ahead of the Winter Session of Parliament which will begin tomorrow, 25th November and continue till 20th December. pic.twitter.com/pDxcG3XQfn
— ANI (@ANI) November 24, 2024
यूपी के संभल के डीएम राजेंद्र पेन्सिया ने कहा कि शाही मस्जिद के सर्वे पूरा हो गया है. सर्वेक्षण दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है. स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है. शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”
महाराष्ट्र में आज एनसीपी अजित पवार गुट सुबह 11 बजे बैठक करेगा, जिसमें पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी. यह बैठक अजित पवार के घर पर होगी.
महाराष्ट्र में शिवसेना-शिंदे गुट के विधायकों की आज बैठक होगी. ये बैठक सुबह साढ़े 11 बजे ताज लैंड्स होटल में होगी.
जम्मू-कश्मीर के सिधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध विस्फोटकों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता चुने जाएंगे. संभावना व्यक्त की जा रही है 26 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चौथी बार शपथ लेंगे.
दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के कारण अक्षरधाम मंदिर और आसपास के इलाकों में धुंध की मोटी परत छा गई है.आनंद विहार में AQI 473 पर है.
#WATCH | Delhi: A thick layer of smog engulfs the Akshardham Temple and surrounding areas as the air quality deteriorates to ‘Severe’ category in several parts of the national capital, as per Central Pollution Control Board (CPCB).
AQI in Anand Vihar is at 473 pic.twitter.com/8GAotnLi68
— ANI (@ANI) November 24, 2024
संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक होगी.
कर्नाटक: बीजेपी नेता सी टी रवि कहते हैं, हमारा एकमात्र मुद्दा वक्फ बोर्ड को हटाना है. वक्फ को दिए गए सभी अधिकार रद्द कर दिए जाएंगे.
#WATCH | Kalaburagi, Karnataka: BJP leader C T Ravi says, “… Our only issue is to remove the Waqf Board. All rights given to the Waqf shall be revoked. We are agitating against the Waqf Board claiming temple land, farmers’ lands, cremation grounds, and properties of Dalits. We pic.twitter.com/RoK521XYjP
— ANI (@ANI) November 24, 2024
राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल किरणपाल की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रॉकी उर्फ राघव की दिल्ली पुलिस से हुई मुठभेड़ में मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश: अनंतपुर जिले के गारल्डिने मंडल में थलागास्पाल्ले के पास एक आरटीसी बस और खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए. कुट्टलुरु मंडल के नेलुटला गांव के लगभग 12 खेतिहर मजदूर गार्ल्डिन में काम करने के लिए ऑटो में यात्रा कर रहे थे. वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही आरटीसी बस उनके वाहन से टकरा गई. मृतकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई. उनमें से दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बाद में इलाज के दौरान तीन ने दम तोड़ दिया. बाकी घायलों का इलाज अनंतपुर सरकारी अस्पताल में चल रहा है. जिले के एसपी जगदीश और डीएसपी वेंकटेश्वरुलु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरटीसी बस चालक को हिरासत में ले लिया है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख के मुआवजे की घोषणा की और अधिकारियों को घायलों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया: अनंतपुर डीएसपी वेंकटेश्वरलू
Andhra Pradesh: Seven dead and four critically injured after an RTC bus collided with an auto carrying agricultural labourers, near Thalagaspalle in Garldinne Mandal of Anantapur district. Approximately 12 agricultural labourers from Nellutla village in Kuttluru Mandal were
— ANI (@ANI) November 23, 2024
दिल्ली: महाराष्ट्र इलेक्शन में महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का कहना है, जिस तरह से हरियाणा के तुरंत बाद महाराष्ट्र में चुनाव हुए और बीजेपी के लगभग उम्मीदवार जीते, वह अभूतपूर्व है. बीजेपी ने महाराष्ट्र में जीत हासिल की है लेकिन लोकतंत्र और संविधान हार गया. महाराष्ट्र में चुनाव अस्वीकार्य हैं.
#WATCH | Delhi: On PM Modi’s statement after Mahayuti’s win in the #MaharashtraElection2024, Congress leader Rashid Alvi says, “The way elections in Maharashtra were held shortly after Haryana, and almost candidates of the BJP won, is unprecedented. BJP has won Maharashtra but pic.twitter.com/FXjDlmpw7g
— ANI (@ANI) November 23, 2024
यूपी उपचुनाव में मिली जीत से बीजेपी गदगद है. पार्टी नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. इस कड़ी में सीएम योगी ने भी पार्टी कार्यालय के बाहर पटाखे जलाकर जश्न मनाया.
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर पटाखे जलाकर जश्न मनाया। pic.twitter.com/RZuMLQz61A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में एनडीए की शानदार जीत पर आज बीजेपी मुख्यालय में उनका अभिनंदन किया गया. मोदीजी ने एनडीए को विकास और सुशासन का पर्याय बना दिया है. महाराष्ट्र में भारी और ऐतिहासिक जीत यह मोदीजी के नेतृत्व की विश्वसनीयता का प्रमाण है.
Defence Minister Rajnath Singh tweets, “Prime Minister Narendra Modi was felicitated at the BJP Headquarters today on the grand victory of the NDA in Maharashtra under his leadership. Modiji has made the NDA synonymous with development and good governance. The massive and pic.twitter.com/VmLfGgIPS5
— ANI (@ANI) November 23, 2024
Published On – Nov 24,2024 12:09 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News