आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 27 फरवरी 2025 LIVE: पीएम मोदी ने खराब मौसम के कारण टाला उत्तराखंड दौरा, अब इस दिन रहेगा कार्यक्रम – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE Updates: महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ महाकुंभ का बुधवार को समापन हुआ लेकिन संगम तथा आसपास के क्षेत्रों में सुविधाएं बहाल रहेंगी। अभी आगे भी बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के आने के आसार हैं। इस संभावना को देखते हुए जरूरी सुविधाएं रखने का निर्णय लिया गया है। महाकुंभ में स्नानार्थियों की लगातार भीड़ रही। आगे भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में संगम क्षेत्र में बिजली, शौचालय सुविधाएं बहाल रखी जाएंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (27 फरवरी) का उत्तराखंड दौरा स्थगित कर दिया गया है। वे गंगोत्री धाम के मुखवा में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पहुंचने वाले थे लेकिन मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद अब यह दौरा टल गया है। पीएम मोदी अब 4 या 5 मार्च को उत्तराखंड आ सकते हैं। पढ़ें-देशभर के मौसम का हाल
वहीं, दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा में आज CAG रिपोर्ट पर चर्चा होगी। ये रिपोर्ट मंगलवार को सदन में पेश की गई थी जिसमें नई शराब नीति से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान की बात कही गई है। आज चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के 21 विधायक सदन में गैर मौजूद रहेंगे। इन सभी को विधानसभा स्पीकर ने हंगामा करने पर 3 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार सुबह 11 बजे से दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सीएम रेखा गुप्ता आज डिप्टी स्पीकर के लिए मुस्तफ़ाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। सोमवार को विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर चुना गया था। इसके बाद से ही डिप्टी स्पीकर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर बीजेपी ने मुहर लगाई है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
श्रीलंका की जेल में बंद 27 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया, जो आज चेन्नई पहुँचे।
दिल्ली विधानसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट पर बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, “CAG रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मनीष सिसौदिया और अरविंद केजरीवाल किस तरह से दिल्ली की जनता को लूट रहे हैं। दुनिया में कोई भी पार्टी अरविंद केजरीवाल और AAP-DA से ज्यादा भ्रष्ट नहीं है, ऐसी पार्टी जो पेशेवर भ्रष्टाचार करना जानती है।”
गुजरात के सूरत में कल शिव शक्ति टेक्सटाइल स्टोर्स में लगी आग को बुझाने के लिए कई अग्निशमन दल मौके पर हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत कुमार पारिख कहते हैं, “अंदर तापमान बहुत अधिक है क्योंकि वहां बहुत सारा सामान रखा हुआ था। हमें पहली कॉल कल सुबह लगभग 8 बजे मिली। हम इमारत की संरचना की स्थिरता के बारे में निश्चित नहीं हैं। हम हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं और बाहर से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लगभग 50% दुकानों में आग लग गई है।”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News