Feedback
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी की आज विधानसभा परिसर में तैनात पुलिकर्मियों के साथ तीखी-बहस हो गई. आतिशी ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से पूछा कि उन्हें विधानसभा में प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा है, जिस पर पुलिस की तरफ से जवाब आया कि उन्हें स्पीकर ने आदेश दिया है कि AAP विधायकों को न घुसने दिया जाए.
पुलिस की बात सुनकर आतिशी ने उस आदेश की कॉपी मांगी, जिसमें विधायकों को न घुसने देने के लिए कहा गया है. आतिशी ने पुलिसकर्मियों से कहा,’आप मुझे कागज दिखाइए. आप बोल रहे हैं, लेकिन ऑर्डर कहां है? दिल्ली विधानसभा में महें कैसे नहीं घुसने देंगे?’
बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में आम आदमी पार्टी के 21 विधायक हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. AAP के 22 में से 21 विधायकों को LG के भाषणों के दौरान नारेबाजी करने पर निलंबित कर दिया गया था. एक मात्र अमानतुल्लाह खान इस कार्यवाही से बच गए थे, क्योंकि उस वक्त वह सदन में मौजूद नहीं थे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू