Aaj Ki Taza Khabar Live: संभल जामा मस्जिद में अभी नहीं होगी रंगाई पुताई, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला – Zee News Hindi

28 February Breaking News: देश और दुनिया की तमाम छोटी और बड़ी खबरों के अपडेट्स के लिए बने रहे हैं, हमारे इस पेज के साथ, यहां हम मुख्तसर अंदाज में आपके सभी जरूरी खबरें सही समय पर मुहैया कराएंगे.
Trending Photos
28 फरवरी की बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो 2025 में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं. इसी कड़ी में वह जहान-ए-खुसरो में हिस्सा लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है. 

यह अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है. रूमी फाउंडेशन के ज़रिए आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत 2001 में मशहूर फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने की थी. इस साल यह महोत्सव अपनी 25वीं सालगिरह मनाएगा और 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा. 

हाई कोर्ट ने ASI की रिपोर्ट के बाद कहा है कि अभी रंगाई पुताई की जरूरत नहीं है, सिर्फ साफ-सफाई का काम किया जा सकता है. 
संभल जामा मस्जिद पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है. हाई कोर्ट ने कहा है कि अभी मस्जिद पर रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम नहीं किया जा सकता. 
जम्मू-कश्मीर: रामसू और काजीगुंड के बीच बर्फ जमा होने, नाशरी और नवयुग सुरंग के बीच पत्थर/भूस्खलन/कीचड़ धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद. उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखनी में बड़ी संख्या में वाहन रुके.
#WATCH | J&K: Jammu-Srinagar National Highway closed due to snow accumulation between Ramsoo and Qazigund, shooting stones/landslides/mudslides between Nashri and Navyug Tunnel.A large number of vehicles halted at Jakhani on Jammu-Srinagar National Highway, Udhampur. pic.twitter.com/t6wVfHx2C5
— ANI (@ANI) February 28, 2025
तेलंगाना में 22 फरवरी को SLBC सुरंग ढहने के बाद से फंसे मजदूरों को बचाने के लिए अभी तक काम जारी है. बचाव दल कटिंग मशीनों की मदद से छड़ें काट रहे हैं. 22 फरवरी को सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद आठ मज़दूर अंदर फँसे हुए हैं.
#WATCH | Telangana SLBC tunnel collapse incident | Nagarkurnool: Latest visuals from the tunnel, as rescue teams cut through rods with the help of cutting machines as they continue to carry out the rescue operation. Eight workers are trapped inside the tunnel after its portion… pic.twitter.com/SWqCXeTQN0
— ANI (@ANI) February 28, 2025
नीतीश कुमार के बेटे निशांत के बारे में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा,’वह हमारा भाई है. मैं चाहता हूं कि वह जल्द से जल्द राजनीति में शामिल हो; अन्यथा, भाजपा जेडी (यू) को खत्म कर देगी, शरद यादव द्वारा बनाई गई पार्टी… हम राजनीति में इसलिए नहीं आए क्योंकि हमारे माता-पिता ने हमें ऐसा करने के लिए कहा था, बल्कि इसलिए आए क्योंकि बिहार के लोगों और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जरूरत थी.’
#WATCH | Patna | On Nitish Kumar’s son, Nishant, RJD leader Tejashwi Yadav says, “…He is our brother. I want him to join politics as soon as possible; otherwise, the BJP will finish the JD(U)—the party formed by Sharad Yadav… We joined politics not because our parents asked… pic.twitter.com/xuxIsbqmZl
— ANI (@ANI) February 28, 2025
राजौरी, जम्मू-कश्मीर: लंबे समय के सूखे के बाद, पीर पंजाल पर्वत के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई.
#WATCH | Rajouri, J&K | After a long dry spell, the elevated areas of the Pir Panjal mountain range received snowfall, while the lower areas received rainfall pic.twitter.com/EwWyIpuK1w
— ANI (@ANI) February 28, 2025
उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 का समापन 26 फरवरी को हो चुका है लेकिन त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना और पवित्र डुबकी लगाना जारी.
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees continue to offer prayers and take holy dip at Triveni Sangam in Prayagraj. #MahaKumbh2025 concluded on 26th February. pic.twitter.com/ZJ4Pf4pFoU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 28, 2025
Pune Bus Rape Case: आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है, यह जानकारी डीसीपी स्मार्टाना पाटिल, जोन 2, पुणे सिटी पुलिस ने दी है. 
Pune Bus Rape Case: आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने पुणे जिले के शिरुर तहसील के एक गांव से हिरासत में लिया है. उसे अब यहां पुलिस स्टेशन लाया गया है. पुलिस स्टेशन के बाहर के दृश्य.
#WATCH | Pune (Maharashtra) bus rape case | The accused, Dattatray Ramdas Gade, has been detained by a team of Pune Crime Branch from a village in Shirur Tehsil of Pune district. He has now been brought to a Police Station here.
Visuals from outside the Police Station. pic.twitter.com/ZtBP6FWPtT
— ANI (@ANI) February 28, 2025
आज पाकिस्तान में भारतीय समयानुसार सुबह 05.14 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.
आज राज 2.36 बजे नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप नेपाल में आया. इसके बाद पाकिस्तान में सुबह 5.14 बजे भूंप के झटके महसूस किए गए.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News