50 रुपये में 243KM रेंज, Simple Wave स्कूटर लॉन्च, इतनी है कीमत – AajTak

Feedback
सिंपल एनर्जी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में सिंपल वेव (Simple Wave) को जोड़ दिया है. ये कंपनी का फैमिली फोकस्ड स्कूटर है, जो मल्टीपल बैटरी कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसकी बैटरी रेंज 2.2kWh से शुरू होकर 5kWh तक जाती है. 
अलग-अलग बैटरी वेरिएंट की रेंज अलग-अलग है. बेस वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 110 किलोमीटर है, जबकि टॉप वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 243 किलोमीटर की है. कंपनी ने इस स्कूटर के साथ ही एक नया 6.4kW वाला इलेक्ट्रिक मोटर इंट्रोड्यूस किया है. ब्रांड की मानें, तो ये मोटर हैवी रेयर अर्थ मैटेरियल से फ्री है. आइए जानते हैं इस स्कूटर की खास बातें. 
सिंपल वेव की कीमतें 1,09,999 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस स्कूटर की डिलीवरी 25 सितंबर से शुरू होगी. ये स्कूटर चार बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है. इसमें 2.2kWh की बैटरी बेस वेरिएंट में मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 110 किलोमीटर है. 
वहीं 2.7kWh बैटरी वाले वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 132 किलोमीटर है. जबकि 3.7kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 171 किलोमीटर की रेंज मिलती है. स्कूटर के टॉप वेरिएंट में 5kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी आईडीसी रेंज 243 किलोमीटर है. इसके साथ ही सिंपल वेव सबसे ज्यादा बैटरी और रेंज वाला स्कूटर बन जाता है. 
यह भी पढ़ें: जादुई चाबी… 200KM रेंज! Ather Konarc के फीचर्स बना देंगे दीवाना
कंपनी ने अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग तरीके की बैटरी का इस्तेमाल किया है. जैसे बेस वेरिएंट्स (2.2kWh और 2.7kWh) में लिक्विड आयरन फॉस्फेट बैटरी मिलती है. वहीं हायर वेरिएंट्स में हाई डेंसिटी वाली निकल कोबाल्ट एलुमिनियम बैटरी मिलती है. ये बैटरी पैकेज आईपी 67 रेटिंग के साथ आती हैं. 
इस स्कूटर में 6.4kW की पीएमएसएम मोटर मिलती है. सिंपल एनर्जी का दावा है कि ये देश का पहला हैवी रेयर अर्थ फ्री मोटर है. इस मोटर के लिए हैवी रेयर अर्थ मैटेरियल पर निर्भरता कम होती है. स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलते हैं. 
यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 4KM… Ather के सबसे सस्ते स्कूटर में क्या-क्या मिलेगा
सिंपल वेव स्कूटर में 70 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है. इसके अलावा एक छोटा स्टोरेज साइड पैनल पर मिलता है. स्कूटर मल्टीपल कलर ऑप्शन- पर्ल वॉइट, पोलर ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन, कोरल रेड, ट्विलाइट ब्लैक और डॉल्फिन ग्रे में आता है. इसमें 7 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल कंट्रोल से मिलता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News