—विज्ञापन—
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वे बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध विराम के लिए अमेरिका से फिर बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं और उन्होंने व्हाइट हाउस में जो हुआ, उस पर खेद जताया है।
पाकिस्तान में विस्फोटक से भरी कार लेकर आतंकी आर्मी कैंट में घुस गया। धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के हत्यारे की फांसी की सजा केा उम्रकैद में बदल दिया है। अबूधाबी के बाद अब अफ्रीका में साउथ पोल का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर खुलेगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए जाने पर उनके बेटे फरहान आजमी ने कहा कि यह दुखद है कि मेरे पिता को तथ्यपूर्ण बोलने के लिए निलंबित कर दिया गया है। आईएएस और आईपीएस की प्रश्नावली में औरंगजेब और शिवाजी का उल्लेख किया गया है। मेरे पिता ने इस प्रश्नावली का हवाला दिया है। एकनाथ शिंदे को इतनी बुरी तरह से चोट लगी है कि वे धनंजय मुंडे की हत्यारी राजनीति को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां उन्होंने कथित तौर पर दिनदहाड़े एक सरपंच की हत्या कर दी। लेकिन उनका नाम चार्जशीट में नहीं है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और अपने पिता का समर्थन करता हूं।
बिहार में महागठबंधन विधायक दल की बैठक गुरुवार को होगी। बजट पर सरकार को घेरने की तैयारी चल रही है।
झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल और विपक्ष का नेता चुनने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि सीएम नीतीश कुमार बिहार चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे, लेकिन बाद में वे पाला बदल सकते हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल मुंबई का दौरा करेंगे। वह लोगों से बातचीत के कार्यक्रम के तहत धारावी का दौरा करेंगे और वहां लोगों से मिलेंगे। वह धारावी में अडानी समूह को दी गई परियोजना से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। ये जानकारी कांग्रेस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। सुबह करीब 9:30 बजे वे मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। सुबह करीब 10:40 बजे वे एक ट्रैक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हरसिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
#watch | MLAs of Maha Vikas Aghadi protest outside Maharashtra Assembly, demanding the arrest of one Prashant Koratkar for his alleged remarks on Chhatrapati Shivaji Maharaj. pic.twitter.com/fgdwzuVYqf
— ANI (@ANI) March 5, 2025
#watch | MLAs of Maha Vikas Aghadi protest outside Maharashtra Assembly, demanding the arrest of one Prashant Koratkar for his alleged remarks on Chhatrapati Shivaji Maharaj. pic.twitter.com/fgdwzuVYqf
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लौट रहे सफाई कर्मियों का चित्रकूट में एक्सीडेंट हो गया। डंपर की टक्कर लगने से हुए हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। 18 लोग घायल हैं, जिनमें से 6 की हालत नाजुक है। सफाई कर्मी बस में सवार होकर सफाई करने महाकुंभ स्थल पर गए थे और वापस लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
VIDEO | Massive fire broke out at Neogen Chemicals in Bharuch, Gujarat, late last night. Fire tenders were rushed to the spot to control the fire. More details awaited. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/WR2qJkFAMO
चंडीगढ़ में आज किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पुलिस ने 18 एंट्री पॉइंट्स सील कर दिए हैं। 2000 के करीब पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसान नेता जोगिंदर उग्राहां की किसानों से अपील है कि वे आज बड़ी संख्या में घरों से निकल कर चंडीगढ़ की ओर कूच करें। यदि पुलिस रास्ते में रोकती है तो वहीं पर बैठ जाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाए कि ट्रैफिक न रोका जाए, बल्कि सड़क के एक तरफ बैठा जाए, ताकि सरकार उनको बदनाम न कर सके। आज शाम को आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
पाकिस्तान में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है और 4 आतंकी भी मारे गए हैं। 2 आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी 2 कारों लेकर सेना परिसर में घुस गए। जिससे भयानक विस्फोट हुआ और 9 लोगों के चिथड़े उड़ गए। मारे गए 9 लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वे देश और दुनिया के लिए बड़े ऐलान कर सकते हैं। इस बारे में अमेरिकी कांग्रेसी स्कॉट फ्रैंकलिन कहते हैं कि मैं यह सुनकर बहुत उत्साहित हूं कि राष्ट्रपति आज रात क्या कहेंगे? अमेरिकी जनता यह जानने में दिलचस्पी रखती है कि पद पर आने के बाद उनके पहले छह सप्ताह या उससे भी अधिक समय के बाद वे कैसा महसूस करते हैं… वे हर दिन को ऐसे जी रहे हैं जैसे कि यह आखिरी दिन हो और वे अपने पास मौजूद हर मिनट का पूरा लाभ उठा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास सब कुछ पूरा करने के लिए सीमित समय है।
#watch | Washington, DC: US President Donald Trump to address the Joint Session of the Congress today.US Congressman Scott Franklin says, "I am very excited to hear what the President has to say tonight. The American public is interested to hear after his first six weeks or so… pic.twitter.com/iwfxGTiqkw
— ANI (@ANI) March 5, 2025
#watch | Washington, DC: US President Donald Trump to address the Joint Session of the Congress today.US Congressman Scott Franklin says, "I am very excited to hear what the President has to say tonight. The American public is interested to hear after his first six weeks or so… pic.twitter.com/iwfxGTiqkw
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in