महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग
06 Mar 2025 06:43 AM (IST)
आज धारावी जाएंगे राहुल
धारावी पुनर्वास परियोजना को लेकर चल रही सियासी गहमागहमी के बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इसमें एंट्री होने जा रही है। वे गुरुवार को मुंबई पहुंच रहे हैं। इस बीच वे धारावी का दौरा करेंगे और यहां के कारोबारियों से संवाद साधेंगे। इस प्रोजेक्ट का ठेका अडाणी समूह को दिया गया है। राहुल पहले से इस मुद्दे को लेकर हमलावर रहे हैं। इसलिए वे अडाणी पर वार कर सकते हैं।
Maharashtra breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र शुरू है। सत्र के तीसरे दिन महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब पर की गई टिप्पणी के लिए बुधवार को चल रहे बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित कर दिया। आज महाराष्ट्र विधानसभा में आज आजमी की टिप्पणी के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया। दूसरी ओर धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद उनके विधायकी पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए….