Feedback
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के मसले पर दूरगामी फैसले लेने के बाद अब फिर से इजरायल के एजेंडे पर लौट आए हैं. ट्रंप ने गाजा में बंधक बनाकर रखे इजरालियों को वापस करने के लिए हमास को सख्त और आखिरी चेतावनी दी है.
ट्रंप ने हमास आतंकवादियों को चेताया है कि वे तत्काल बंधकों को वापस करें नहीं तो तुम्हारी मौत तय है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज जारी किया है और हमास से अपील की है कि आप एक स्मार्ट फैसला लें, बंधकों को अभी के अभी छोड़ें नहीं तो जहन्नुम का कहर बरपा दिया जाएगा.
ट्रंप की ये प्रतिक्रया तब आई है जब व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि अमेरिकी सरकार ने हमास से सीधी बातचीत की है और इसमें फिलीस्तीन में बंधक बनाकर रखे गए इजरायलियों को छोड़ने को कहा गया है.
हाल तक अमेरिका हमास से सीधा संवाद नहीं करता था. अमेरिकी सरकार ने 1997 में हमास को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है.
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में हमास को मार दिए गए बंधकों का शव रखने के लिए ‘मनोरोगी’ और ‘बीमार’ व्यक्ति कहा है. ट्रंप ने कहा है कि हमास ऐसे शवों को सम्मान के साथ लौटाए.
ट्रंप ने हमास नेतृत्व से कहा है कि वे तत्काल गाजा छोड़ दें और उन्होंने गाजा के लोगों से अपील की है कि एक ‘सुनहरा भविष्य’ उनका इंतजार कर रहा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू