Entertainment News Updates 06 March 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने डॉन 3 फिल्म छोड़ दी है। एक्ट्रेस इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे में अब मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश है। इसके अलावा ‘बिग बॉस 18’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने अपनी मां को कार गिफ्ट की है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर।