Top 10 Richest Women in India: देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट हुई जारी, टॉप 10 में किसे मिला पहला स्थान? – indianews

संबंधित खबरें
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें सारी डिटेल
Petrol Diesel Price Today: देश के अलग-अलग राज्यों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? यहां चेक करें सारी जानकारी
एलन मस्क की टेस्ला ने मुंबई में पहला शोरूम खोलने के लिए लीज डील पर किए हस्ताक्षर
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, खरीदने से पहले यहां चेक करें सारी डिटेल
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का हुआ ऐलान, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक
Adani Green Energy पूंजी प्रबंधन यात्रा में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 1.06 अरब डॉलर लोन किया पुनर्वित्त
India News (इंडिया न्यूज), Top 10 Richest Women in India: अगर आपसे पूछा जाए कि भारत का सबसे अमीर शख्स कौन है तो आपके मुंह में एकदम से मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम आएगा। लेकिन आपसे भारत की सबसे अमीर महिला का नाम पूछे तो शायद ही कोई बता पाए। अगर आपको भी नहीं पता तो चलिए हम आपको बतातें हैं कि, भारत की टॉप 10 सबसे अमीर महिला कौन-कौन हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आज से कुछ दिन बाद यानी 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम आपको बताएंगे कि भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं कौन हैं।
सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं, जिनकी कुल संपत्ति $34.3 बिलियन (₹3,430 करोड़) है। 2005 में अपने पति की मृत्यु के बाद उन्हें ओपी जिंदल समूह विरासत में मिला था। जिंदल समूह स्टील-पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर के औद्योगिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। 
Top 10 Richest Women in India (देश की सबसे अमीर महिला)
राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु के बाद रेखा झुनझुनवाला ने उनके व्यवसाय को संभाला है। 2022 में राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु के बाद उनकी शेयर होल्डिंग्स विरासत में मिलने के बाद, वह ₹800 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ भारत की सबसे धनी महिलाओं में से एक बन गईं।
Delhi NCR Weather: दिल्ली में ठंडी हवाओं ने गिराया तापमान, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
रेणुका जगतियानी की अनुमानित कुल संपत्ति ₹560 करोड़ है। वह यूएई स्थित कंपनी लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ और चेयरपर्सन हैं। लैंडमार्क ग्रुप में, खुदरा और आतिथ्य उद्योग ने नए क्षेत्रों में विस्तार किया है और अपनी वैश्विक पहचान बनाई है।
विनोद राय गुप्ता की कुल संपत्ति ₹470 करोड़ है। विनोद गुप्ता और उनके बेटे अनिल राय गुप्ता हैवेल्स इंडिया के मालिक हैं, जो देश के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। हैवेल्स के 14 उत्पाद विनिर्माण संयंत्र हैं और यह 50 से अधिक देशों में मौजूद है।
गोदरेज परिवार की सदस्य स्मिता कृष्णा गोदरेज गोदरेज समूह में 20% हिस्सेदारी की मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये है। वह कंपनी के उपभोक्ता सामान और रियल एस्टेट व्यवसाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
किरण मजूमदार शॉ ने 1978 में बायोकॉन नामक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना की। 340 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ, उन्होंने इंसुलिन और बायोसिमिलर के क्षेत्र में बायोकॉन को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध बनाया।
जोहो कॉरपोरेशन की सह-संस्थापक राधा वेम्बू की नेटवर्थ 320 करोड़ रुपये है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, वह जोहो वर्कप्लेस की प्रमुख हैं और कंपनी के 45 से अधिक सॉफ्टवेयर उत्पादों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
CG Naxal: नक्सलियों का तुगलकी फरमान! 8 परिवारों को गांव छोड़ने पर किया मजबूर
1996 में अपने पति की मृत्यु के बाद, अनु आगा ने इंजीनियरिंग कंपनी थर्मैक्स की कमान संभाली। उनकी संपत्ति 310 करोड़ रुपये है। वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।
फार्मास्युटिकल और बायोटेक कंपनी यूएसवी की चेयरमैन लीना गांधी तिवारी की नेटवर्थ 310 करोड़ रुपये है। उनकी कंपनी हृदय और मधुमेह से संबंधित दवाएँ बनाने में माहिर है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, फाल्गुनी नायर पहले इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में काम करती थीं। फिर उन्होंने नाइका की शुरुआत की। 2021 में कंपनी के सफल आईपीओ के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से वृद्धि हुई और अब उनकी कुल संपत्ति 290 करोड़ रुपये है। वह भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें सारी डिटेल
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News