Maharashtra New CM LIVE: अमित शाह के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, उधर देवेंद्र फडणवीस की अजित पवार संग महामंथन – News18 हिंदी

Live
Maharashtra New CM LIVE: महाराष्‍ट्र की राजनीति में हर पल नया डेवलपमेंट हो रहा है. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्‍ली पहुंच चुके हैं. मुख्‍यमंत्री पद के चेहरे के साथ ही महायुति सरकार के भावी कैबिनेट को लेकर महत्‍वपूर्ण फैसला होना है.
Maharashtra New CM LIVE: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आने के बाद लगातार बना हुआ है. लेकिन अब इस सवाल का जवाब आज दिल्ली में होने वाले महायुति के नेताओं के बैठक के बाद साफ हो जाएगा. आज दिल्ली में महायुति की बैठक होने वाली है. इस बैठक में देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे.
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होने की संभावना तेज है. सूत्रों का ये भी मानना है कि सीएम को दो उप-मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिलने वाला है शायद उनमें शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (प्रमुख) अजीत पवार होंगे. हालांकि ये सभी चीजें बैठक के बाद ही साफ हो पाएंगी. वहीं संभावित रूप से 2 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण सहारोह होगा.
मालूम हो कि महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की. इसी आधार पर माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. फिलहाल सीएम के नाम पर खुलासा नहीं हुआ है.
पढ़ें- Maharashtra New CM LIVE: ‘कोई भी पार्टी इतनी मूर्ख नहीं होगी कि वह…’, एकनाथ शिंदे के बयान पर उद्धव की पार्टी का तंज
दिल्‍ली पहुंचे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘मैंने कल (बुधवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका साफ कर दी है कि महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर कोई बाधा नहीं है. यह लाडला भाई दिल्ली आ चुका है. हर बात पर बैठक होगी.’
महाराष्ट्र में सरकार गठन प्रक्रिया को लेकर गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी और अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की है. थोड़ी देर बाद देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार से भी इन दोनों नेताओं की मुलाकात होगी. एनसीपी प्रमुख अजित पवार अमित शाह के आवास के लिए रवाना हो चुके हैं.
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की गृह मंत्री अमित शाह के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक चल रही है. यह बैठक अमित शाह के आवास पर हो रही है. बीजेपी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं. इससे पहले दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले एकनाथ शिंदे ने कहा कि लाडली बहनों क लाडला भाई आ गया है.
महाराष्‍ट्र की राजनीति पल-पल बदल रही है. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्‍ली में मौजूद हैं. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि फडणवीस ने अमित शाह से मुलाकात करने से पहले अजित पवार के साथ बैठक कर रहे हैं. इससे रजनीतिक गलियारों में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूरत में महाराष्‍ट्र की सियासत पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. महाराष्ट्र के सीएम का नाम आज (गुरुवार) रात तक तय हो जाएगा. महाराष्ट्र में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा.’
महाराष्‍ट्र सरकार की तस्‍वीर गुरुवार को साफ होने की उम्‍मीद है. देवेंद्र फडणवीस के साथ ही अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी दिल्‍ली में मौजूद हैं. कुछ देर में महायुति के तीनों दिग्‍गज नेताओं की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से होगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश में सरकार की तस्‍वीर साफ हो जाएगी.
महाराष्‍ट्र में महायुति ने दो तिहाई से भी ज्‍यादा बहुमत के साथ सत्‍ता में वापसी की है. इसके बाद मुख्‍यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी. बुधवार को एकनाथ शिंदे ने इसको लेकर भी तस्‍वीर साफ कर दी थी. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्‍या कसक भी खत्‍म हो गई है? दरअसल, देवेंद्र फडणवीस महाराष्‍ट्र से दिल्‍ली पहुंच चुके हैं, जब‍कि एकनाथ शिंदे दिल्‍ली की फ्लाइट पकड़ने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं.
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने पूर्ण बहुमत के बाद भी महाराष्‍ट्र में महायुति की सरकार अभी तक न बन पाने पर तंज कसा है. उन्‍होंने कहा, ‘पूर्ण बहुमत आने के बाद भी सरकार नहीं बना पा रहे हैं. एकनाथ शिंदे बोल रहे थे हताश और निराश नहीं हूं, लेकिन उनके चेहरे से साफ पता चल रहा था.’
आज रात 9 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महायुति गठबंधन के तीनों बड़े नेताओं के सात मीटिंग करेंगे. तीनों पार्टियों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा होगी. कौन सी पार्टी को क्या पोर्टफोलियो मिलेगा, इस मुद्दे पर भी मीटिंग में चर्चा होगी. इसके बाद ही राज्य में नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा. महायुति का कहना है कि टिकटों के बंटवारे की तरह की मंत्रिमंडल के गठन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा.
महाराष्ट्र के नए सीएम का नाम आज रात तय हो सकता है. इसके लिए आज रात 9 बजे गृहमंत्री अमित शाह के घर पर बैठक होने वाली है. इसके बाद महायुति गठबंधन के सभी दलों की ओर से सीएम के नाम पर सहमति होने वाली है.
अमित शाह के साथ मीटिंग से पहले अजीत पवार ने एक बड़ा बयान दिया है. महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों से पहले सीएम के चेहरे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी. इससे महाराष्ट्र के सीएम के चेहरे को लेकर सस्पेंस और ज्यादा गहरा होता जा रहा है. बीजेपी के सीएम बनने को लेकर सामने आने वाली अड़चनें कुल मिलाकर खत्म हो गई है. एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का कहना है कि संसदीय चुनाव में, ईवीएम ठीक थी क्योंकि महा विकास अघाड़ी पक्ष में था. विधानसभा चुनावों में, परिणाम अलग हैं और इसलिए वे ईवीएम को दोष दे रहे हैं. अजित पवार ने कहा कि हमारी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी थी उसके लिए हमें अभी और काम करने की जरूरत है, हम लड़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे.
एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अब हम 3 राज्यों में एक मान्यता प्राप्त पार्टी हैं. हम नहीं रुकेंगे और अपनी पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए हमारा अगला पड़ाव दिल्ली विधानसभा चुनाव है. हम चुनाव लड़ेंगे और मुझे यकीन है कि हम अपना खाता खोलेंगे और सफलता हासिल करेंगे.
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है कि उन्होंने निजी महत्वाकांक्षा को दरकिनार करके ‘गठबंधन धर्म’ का पालन करने का उदाहरण पेश किया. यह टिप्पणी शिवसेना सुप्रीमो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐसा फैसला लिए जाने पर राज्य के सीएम पद से हटने पर सहमति जताए जाने के बाद आई है.
देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. आज महाराष्ट्र के सीएम पद पर फैसला होने की उम्मीद है. शिवसेना के एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार गुरुवार 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, जिसमें महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा होगी. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए शीर्ष दावेदार माना जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है.
एकनाथ शिंदे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. जबकि अजित पवार पहले से ही दिल्ली में है. वहीं देवेंद्र फडणवीस शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर महाराष्ट्र सरकार के गठन और राज्य के सीएम फेस को लेकर शाम 7.30 के बीच बैठक हो सकती है. इस बैठक में तीनों दलों के नेता मौजूद रहेंगे. एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार मौजूद रहेंगे. इस बैठक में जेपी नड्डा भी शामिल रहेंगे.
महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में अजीत पवार का पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह होगा. इस मौके पर प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद होंगे. फिर शाम को महायुति के नेता गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. अजीत पवार गुट बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूरी तरह से सपोर्ट कर है. अजीत पवार गुट का मानना है कि संख्या बल के आधार पर उनके 10 से 12 मंत्री बनाए जाएंगे. इसके साथ ही अजीत पवार को डिप्टी सीएम और साथ में वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो मिलेगा.
शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले मुख्यमंत्री के लिए “स्वाभाविक पसंद” हैं. वहीं सीएम पद के प्रमुख दावेदार देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनका नाम तय होने के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट के बारे में फैसला किया जाएगा.
शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले मुख्यमंत्री के लिए “स्वाभाविक पसंद” हैं. वहीं सीएम पद के प्रमुख दावेदार देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनका नाम तय होने के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट के बारे में फैसला किया जाएगा.
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर और नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है. इस बीच BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. महायुति के तीने नेता देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आज दिल्ली में बैठक में शामिल होंगे.
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 29 नवंबर को बीजेपी विधायक दल के नेता चुनने के लिए मीटिंग करेंगी. विधायक दल का नेता में सबसे आगे देवेंद्र फडणवीस का नाम. देवेंद्र फडणवीस विधायक दल के नेता बन सकते हैं सीएम की रेस में भी देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है. नए सीएम की शपथग्रहण समारोह 2 दिसम्बर को हो सकती है.मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह हो सकता है.
Maharashtra New CM LIVE: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आने के बाद लगातार बना हुआ है. लेकिन अब इस सवाल का जवाब आज दिल्ली में होने वाले महायुति के नेताओं के बैठक के बाद साफ हो जाएगा. आज दिल्ली में महायुति की बैठक होने वाली है. इस बैठक में देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे.
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होने की संभावना तेज है. सूत्रों का ये भी मानना है कि सीएम को दो उप-मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिलने वाला है शायद उनमें शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (प्रमुख) अजीत पवार होंगे. हालांकि ये सभी चीजें बैठक के बाद ही साफ हो पाएंगी. वहीं संभावित रूप से 2 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण सहारोह होगा.
मालूम हो कि महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की. इसी आधार पर माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. फिलहाल सीएम के नाम पर खुलासा नहीं हुआ है.
पढ़ें- Maharashtra New CM LIVE: ‘कोई भी पार्टी इतनी मूर्ख नहीं होगी कि वह…’, एकनाथ शिंदे के बयान पर उद्धव की पार्टी का तंज

UP सीएम ने की 'चित्रकूट के राजा' की पूजा, देखें मंदाकिनी नदी की आरती करते योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें
दवाई का 'फुल डोज' है ये पत्ता, रोजान खाएं 1 पीस, बड़ी से बड़ी बीमारी हो जाएगी छूंमतर, डॉक्टर से जानें सही तरीका
पाकिस्तान की इस हसीना के आगे फिकी पड़ जाती है सबकी बोल्डनेस, इंटरनेट पर छाई रहती हैं PHOTOS
गन्ने की फसल में करें इन 5 सब्जियों की खेती… लागत होगी आधी, मुनाफा होगा कई गुना
अमिताभ-कमल हासन ने ठुकराई दिलीप कुमार की फिल्म, फिर बिना पैसों के काम किए अनिल कपूर, रातोंरात चमक उठी थी किस्मत
Cauliflower Farming: फूलगोभी की खेती से किसान कर रहे लाखों की कमाई, जानिए कैसे
बड़े भैया की चाट… समोसे के साथ खट्टी-मीठी चटनी का गजब स्वाद; दूर-दूर खाने आते हैं लोग
सर्दियों में उगने वाला ये पौधा करता है तिकड़म..मुंह के छाले से लेकर बुखार तक, हर बीमारी को लगा देता है ठिकाने!
एक तरह की बनीं 2 अलग-अलग फिल्में, 1 ने शाहरुख खान का संवारा करियर, दूसरी ने सनी देओल को किया तबाह
लाइव ब्लॉग
11 hours ago
6 minutes ago
a day ago
a day ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News