बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू, ग्रामीणों ने मशाल रैली निकाल बाल विवाह नहीं कराने का लिया संकल्प – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़
नन्ही उम्र खेलने, पढ़ने और आगे बढ़ने का समय है। बचपन में बच्चों को बाल विवाह के दलदल में डालना किसी पाप से कम नहीं। बाल विवाह समाज पर कलंक है। हमें सभी को मिलकर इसे मिटाना होगा। उक्त विचार राशमी तहसील के तहसीलदार बेनी प्रसाद सरगरा ने केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आह्वान के समर्थन में राशमी तहसील के आरणी ग्राम पंचायत में गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलाइंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के आगाज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने बच्चों के बीच उपस्थित होकर गायत्री सेवा संस्थान की ओर से बाल संरक्षण के लिए किए प्रयासों की सराहना की। अध्यक्षता करते हुए गायत्री सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित राव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस अभियान से निश्चित ही बाल विवाह की रोकथाम एवम् जन-जागरूकता में काफ़ी सहायता मिलेगी।
बाल विवाह मुक्त समाज के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को शपथ दिलवाने की केंद्र सरकार की अपील में सहयोगी बनकरज़िले की पहल सराहनीय हैl जल्द ही ज़िला प्रशासन के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। गायत्री सेवा संस्थान के कार्यकर्ता अब्दुल वहीद ने बताया कि ज़िले में ज़िला प्रशासन के साथ मिलकर सुबह दस बजे से शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। चयनित राजकीय स्कूलों में दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाई। शाम को समापन आरणी ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मशाल यात्रा निकाली गई। कवि संपत ‘साथी’ ने बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर काव्य पाठ किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर का प्रदर्शन किया। तहसीलदार के अलावा स्थानीय सरपंच मनीष खटीक, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जानकी लाल लक्ष्यकार, शिक्षक जितेंद्र जीनगर, शोभित राव ने भी विचार रखे।
तहसीलदार एवं सरपंच सहित स्थानीय ग्रामीणों, बच्चों और गायत्री सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह मुक्त समाज का संदेश देते हुए मशाल यात्रा निकाली और बाल विवाह नहीं करवाने की शपथ ली। ज़िला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी, जनप्रतिनिधि, वार्ड पंच रोशन जाट ,गणपत पाराशर, ओम टेलर , तुलसीराम जाट, हीरालाल माली एवम् ग्रामीण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। संचालन स्थानीय शिक्षक चांदमल टेलर ने किया। संस्थान जिला समन्वयक अमित राव ने आभार जताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News