अरका जैन यूनिवर्सिटी : छात्रों ने लिया भारत को स्वस्थ राष्ट्र बनाने का संकल्प – Dainik Bhaskar

जमशेदपुर | आरका जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी पिछले दिनों 63वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2024 मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के साथ-साथ फार्मेसी के विभिन्न पहलुओं पर गतिविधियां आयोजित की
राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों ने फार्मेसी के प्रतीक वाले पवित्र ध्वज के नीचे फार्मासिस्ट की शपथ ली। इसके बाद छात्रों ने “आरएक्स” पर एक मानव श्रृंखला बनाई, जिससे समाज को यह संदेश दिया गया कि “स्वास्थ्य एवं फार्मेसी के बारे में सोचे।” यह संदेश इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा निर्धारित 2024 के राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के थीम से जुड़ा था।
औद्योगिक फार्मासिस्टों की भूमिका पर चर्चा : अरबिंदो फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. विकास कुमार नायक ने औद्योगिक फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि औद्योगिक फार्मासिस्ट नई दवाओं के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शोधकर्ताओं, रसायनज्ञों और अन्य पेशेवरों के साथ मिलकर अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं।
विविध कार्यक्रम हुए : इस दौरान कई गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसमें क्विज , निबंध, रंगोली, एकल और युगल गीत, आधुनिक और शास्त्रीय नृत्य, रैंप वॉक, मिनी मैराथन, अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण और गोद लिए गए गांव मोहनपुर में स्वच्छता सेवा आदि हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News