Bhabua News: शिकायत का त्वरित समाधान होगा, मोबाइल नंबर जारी किया – Hindustan

Bhabua News:

दशहरा के दौरान बिजली आपूर्ति की शिकायत पर अभियंता को किया अलर्ट निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सूचना देने की अपील की (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा में बिजली आपूर्ति में खराबी आने पर उसका तुरंत समाधान करने को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने सभी अभियंताओं और मिस्त्री को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने आमजनों से भी बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा या परेशानी आने पर सूचना देने की अपील की है, ताकि समय पर उसे ठीक किया जा सके। इसके लिए उन्होंने विभिन्न प्रशाखाओं के कनीय विद्युत अभियंताओं एवं अवर प्रमंडलों के सहायक विद्युत अभियंताओं के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी संपर्क नंबर के अनुसार, कनीय विद्युत अभियंता भभुआ (शहरी) 7763814373, भभुआ (ग्रामीण) 7763814372, भगवानपुर 7763814374, रामपुर 7632996773, रामपुर अधौरा 7632996798, चैनपुर 7632996774, चाँद 7763814375, कुदरा 7763814377, पुसौली 8114598887, मोहनिया 7763814381, दुर्गावती 7763814380, चौरसिया 9264194104, रामगढ़ 7763814384, नोआव 7763814383 नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार, सहायक विद्युत अभियंता भभुआ (शहरी) 7763814371, भभुआ (ग्रामीण) 9262797590, मोहनिया 7368808281, कुदरा 7763814376, रामगढ़ 7763814382 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा बिजली के तारों, खंभों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। पेज तीन की टॉपी डीसी खबर में जोड़ एफएसल की टीम ने संभावित साक्ष्य इकट्ठा किया चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव में शुक्रवार की दोपहर खुदकुशी की घटना के बाद एफएसल की टीम ने घटना स्थल से कई संभावित साक्ष्य इकट्ठा किया है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजने की तैयारी में जुटी है। थानाध्यक्ष भी देर रात तक घटना स्थल पर जवानों के साथ कैंप किए और परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक दो भाई थे। बड़ा भाई श्रीकांत त्रिपाठी बनारस के रामनगर में परिवार के साथ रहता है। बिजली करंट के बाद से वह बीमार रहने लगा था। बीमार होने से पहले शशिकांत खेती करता था, जिससे परिवार की परवरिश होती थी। अब उसके परिवार में उसकी पत्नी कंचन देवी और एक बेटा व एक बेटी है। इनके भविष्य को लेकर वह चिंतित है। शनिवार को भी दोनों बच्चे मां के पास बैठे रो रहे थे। फोटो- 17 अक्तूबर भभुआ- 11 कैप्शन- शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को मां भवानी का पट खुलने के बाद शनिवार को भभुआ शहर के पश्चिम बाजार में जायसवाल नवयुक संघ द्वारा स्थायी पूजा पंडाल में स्थापित मां नवदुर्गा की आकर्षक और भव्य प्रतिमा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News