MP News Today Live: बाबा बागेश्वर की यात्रा का आखिरी दिन आज, जानिए कहां रहेंगे CM साय और मोहन यादव – Zee News Hindi

MP Today Latest News Update 29 November 2024 LIVE: आज 29 नवंबर दिन शुक्रवार है. आज मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 
Trending Photos
MP Today Latest News Update 29 November 2024 LIVE: आज 29 नवंबर दिन शुक्रवार है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए  www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.

 

MP Weather Update: नर्मदाचंल में बढ़ रहा ठंड का असर
नर्मदापुरम- नर्मदाचंल में अब ठंड का एहसास होने लगा है उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण यहां तापमान में गिरावट हो रही है. वहीं अगर पचमढ़ी की बात की जाए तो पचमढ़ी में बीते तीन दिनों से तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है. गुरुवार को पचमढ़ी का तापमान 7.02 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले-तीन दिन के भीतर एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा. जिससे तापमान स्थिरता व उछाल आएगा.
Khandva News: खंडवा में बड़ा हादसा
खंडवा में आतंकवाद के विरोध में निकले मशाल मार्च के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 30 से अधिक लोग झुलस गए हैं. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. 
Dhirendra Krishna Shastri: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का आज अंतिम दिन
बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवा और अंतिम दिन है. यह पद यात्रा कुछ देर में शुरू होगी. राजा रामनगरी ओरक्षा में यात्रा के अंतिम दिवस में आए हुए साधु संत और अन्य अतिथियों के उद्बोधन होगें. इस दौरान हजारों हिंदुओं के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा. 
Dhirendra Shashtri: बाबा बागेश्वर की यात्रा का आखिरी दिन
बाबा बागेश्वर के 9 दिवसीय पदयात्रा का आज रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में समापन होगा. भीड़ को देखते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो लो अब इस यात्रा में शामिल ना हों, जहां हैं, वहीं, रुक जाएं
 
Dhirendra Shashtri: बाबा बागेश्वर की यात्रा का आखिरी दिन
बाबा बागेश्वर के 9 दिवसीय पदयात्रा का आज रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में समापन होगा. भीड़ को देखते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो लो अब इस यात्रा में शामिल ना हों, जहां हैं, वहीं, रुक जाएं
 
Raipur News: सीएम साय की महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. बैठक नवा रायपुर मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2:00 बजे होगी. सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा की जाएगी. इस दौरान परिदृश्य, बैठक के विभागवार निर्णय,अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण समेत इनसे निपटने के लिए रणनीति बनाई जाएगी.
Bhopal News: राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 
भोपाल में आज से राज्य स्तरीय शालेय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता होगी. आज से 03 दिसंबर 2024 तक शूटिंग रेंज टीटी नगर स्टेडियम एवं म.प्र. राज्य शूटिंग एकेडमी बिशनखेड़ी भोपाल में आयोजित होगी. प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 9 संभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के छात्र-छात्राएं एवं कोच, मैनेजर, तकनीकी ऑफिशियल्स भाग लेंगे. इस शूटिंग प्रतियोगिता में 14 से 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे.
MP News: सीएम मोहन यादव कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जर्मनी दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल स्टटगार्ट स्थित LAPP Group की फैक्ट्री का दौरा करेंगे अधिकारियों से निवेश संबंधी चर्चा करेंगे. यहां उद्योग प्रतिनिधियों से “इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटिज इन मध्यप्रदेश’’ विषय पर राउंडटेबल मीटिंग होगी, जिसमें लगभग 20 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्टटगार्ट के स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का भ्रमण भी करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News