आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: आज से दिल्ली विधानसभा सत्र का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। यह सत्र इसलिए अहम होगा क्योंकि यह दिल्ली की इस सरकार का आखिरी विधानसभा सत्र होगा। इस दौरान एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी कुछ अहम बिल पेश कर सकती है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर ज्यादा आक्रामक नजर आ सकता है। इसके एक दिन पर पहले ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का कानून व्यवस्थआ को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था।
इसके अलावा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के दौरे पर होंगे। इस दौरान वे भुवनेश्वर एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड शो करेंगे। पीएम मोदी कई राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा तीन दिन का होने वाला है। वहीं आज संभल में मस्जिद सर्वे को लेकर निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा आज ही। दूसरी ओर निचली अदालत में ही आज मस्जिद में किए गए सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
देश-विदेश की अन्य सभी अहम खबरों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
संभल की घटना पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। हम हर हाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सरकार सुरक्षित माहौल तैयार कर रही है। हम प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुति नेताओं की बैठक पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि यहां महाराष्ट्र और देश के सभी नेता कुछ नहीं हैं। वे दिल्ली में ‘मुजरा’ करते हैं और दिल्ली में बैठे दो ‘सुल्तान’ सभी निर्णय लेते हैं। हम 2014 से यह देख रहे हैं। वे यहां बड़े-बड़े भाषण देते हैं, लेकिन वे सभी वहां ‘मुजरा’ करते हैं। निर्णय वहां बैठे दो सुल्तानों द्वारा लिया जाएगा।
भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना ने एक जॉइंट ऑपरेश के तहत अरब सागर में दो नावों से लगभग 500 किलोग्राम मादक पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) जब्त किया है।
उत्तर प्रदेश के संभल में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनात की गई है। 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर यहां पथराव की घटना हुई थी। आज मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई होगी। इसमें अन्य विवादों की सुनवाई होगी। इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संभल हिंसा मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार अरोड़ा (सेवानिवृत्त), उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, अमित मोहन प्रसाद (सेवानिवृत्त, आईएएस) और अरविंद कुमार जैन (सेवानिवृत्त, आईपीएस) सदस्य होंगे। आयोग 24 नवंबर 2024 को हुई उक्त घटना की जांच कर राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपेगा। आयोग इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से दो महीने की अवधि के भीतर जांच पूरी करेगा।
CPCB की रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली का एयर क्वॉलिटी एंडेक्स 332 है, जो कि गंभीर श्रेणी है। वहीं कुछ इलाकों में आज भी यह 400 के है। दिल्ली के आनंद विहार 393, बवाना में 434, द्वारका सेक्टर 8 में 377, जहांगीरपुरी 384 रहा है।