Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना हैं। इसी बीच भाईजान ने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है और कहा कि वो उनकी ‘शोले’ समेत 3 फिल्मों का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है। हाल ही में उन्होंने हमद अल रेयामी को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर में पिता के बाद उन्होंने केवल धर्मेंद्र को ही फॉलो किया है और उन्होंने दावा किया वो उन्हें उनके बेटों से ज्यादा फॉलो करते हैं। इस दौरान सलमान से पूछा गया कि वो उनकी किस फिल्म का रीमेक करना चाहते हैं? तो इस पर एक्टर ने कहा कि वो ‘चाचा भतीजा’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ का रीमेक करना चाहेंगे। वहीं, अल्लू अर्जुन को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो ‘पुष्पा 2’ की हिट के बाद अपना नाम बदलना चाहते हैं। कोईमोई और सिने जोश के मुताबिक, कहा जा रहा है कि एक्टर नूमेरोलोजी के आधार पर अपने वाम ‘अल्लू अर्जुन’ में एक शब्द और जोड़ना चाहते हैं। हालांकि, इसे लेकर एक्टर की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।
ईद 2025 के मौके पर टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने फैमिली के साथ फोटोज शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने फैमिली के साथ मदीना में ईद मनाई।
https://www.instagram.com/p/DH3KNIEpWfD/?img_index=2&igsh=aHR3dGdqOG8yOGs%3D
बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर का जिक्र हो, तो उसमें रेमो डिसूजा का नाम जरूर शामिल होगा। उन्होंने अपने डांस के जरिए लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देश में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी एक पहचान बनाई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वो आज इंडस्ट्री के सबसे सफल कोरियोग्राफर में से एक हैं। बहुत से लोग उन्हें अपना गुरु मानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। आज यानी 2 अप्रैल को रेमो अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में। पढ़िए पूरी खबर।
अल्लू अर्जुन को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो ‘पुष्पा 2’ की हिट के बाद अपना नाम बदलना चाहते हैं। कोईमोई और सिने जोश के मुताबिक, कहा जा रहा है कि एक्टर नूमेरोलोजी के आधार पर अपने वाम ‘अल्लू अर्जुन’ में एक शब्द और जोड़ना चाहते हैं। हालांकि, इसे लेकर एक्टर की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।
सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना हैं। इसी बीच भाईजान ने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है और कहा कि वो उनकी ‘शोले’ समेत 3 फिल्मों का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है। हाल ही में उन्होंने हमद अल रेयामी को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर में पिता के बाद उन्होंने केवल धर्मेंद्र को ही फॉलो किया है और उन्होंने दावा किया वो उन्हें उनके बेटों से ज्यादा फॉलो करते हैं। इस दौरान सलमान से पूछा गया कि वो उनकी किस फिल्म का रीमेक करना चाहते हैं? तो इस पर एक्टर ने कहा कि वो ‘चाचा भतीजा’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ का रीमेक करना चाहेंगे।