Etah News: पहले दिन बिना व्यवधान के हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में 680 रहे अनुपस्थित – Live Hindustan

Etah News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के प्रथम दिवस बिना किसी व्यवधान के सात केन्द्रों पर दोनों पालियों में संपन्न हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में 680 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है। डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन संगम लाल की देखरेख में केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा हुई।

डीआईओएस डा.इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में कुल 2,880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,522 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2,880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,558 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, गोपनीयता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल,सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।

डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 3, 4 जुलाई को भी संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रखी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पवित्रता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर रही 87.57 प्रतिशत उपस्थित

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर गुरुवार को प्रथम दिन सुबह की पाली में 87.57 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा में 12.43 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 88.82 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 11.18 अनुपस्थित रहे हैं। परीक्षा की उपस्थित-अनुपस्थति तत्काल शासन को भेजी गई है।

जनपद में सात केन्द्रों पर करायी गई परीक्षा

शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजन के लिए जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सात केन्द्र बनाये गये। इनमें जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज एटा, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज एटा, राजकीय बालिक इंटर कालेज एटा, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कालेज एटा, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज एटा, रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज एटा, राजकीय इंटर कालेज एटा शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News