Aaj Ki Taza Khabar Live: संसद के बजट सत्र का आखिरी हफ्ता, 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश होगा वक्फ बिल – Zee News

1 April 2025 Live Breaking News in Hindi: देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के अपडेट्स सही समय पर मुख्तसर अंदाज में पढ़ने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें. 
Trending Photos
1 अप्रैल 2025 की बड़ी खबरें:  

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 31 मार्च 2025 Live: संसद में आज यानी मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को बजट सत्र का आखिरी हफ्ता चलेगा. सत्र 4 अप्रैल तक चलने वाला है. सत्र के दूसरे दिन यानी 2 अप्रैल को संसद में वक्फ बिल पेश किया जा सकता है.  इसके अलावा मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अप्रैल और मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इसको लेकर IMD ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि देशभर में अप्रैल-जून तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. भारत में 1 अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू होने वाली है.  इस स्कीम के तहत कम वेतन वाले सरकारी कर्मचारियों को फैमिली पेंशन, मिनिमम पेंशन और गारंडीट पेंशन जैसे फायदे मिल सकते हैं. इसके अलावा अप्रैल के महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी राहत मिली है. ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की है.   

मलेशिया में गैस पाइप फटने से हादसा 
मलेशिया में कुआलालंपुर के बाहरी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान आस-पास के इलाकों के घरों को जल्दी-जल्दी खाली करवाया गया. आग सेलंगोर राज्य के मध्य में स्थित पुत्रा हाइट्स में एक गैस स्टेशन के पास लगी है.  
महाराष्ट्र में हरे झंडे को लेकर तनाव 
महाराष्ट्र के एक मंदिर में हरे झंडे को लेकर तनाव पैदाहो गया. पुलिस के मुताबिक रविवार 30 मार्च 2025 को गुड़ी पड़वा के मौके पर बीड जिले के पाचेगांव गांव में उत्सव मनाया गया. इस दौरान कानिफनाथ मंदिर से वार्षिक यात्रा निकाली गई. वहीं सोमवार ( 31 मार्च 2025) को ईद के मौके पर कुछ लोगों ने मंदिर में भगवा झंडे के अलावा हरा झंडा भी लगा दिया, जिससे गांव में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया. पुलिस के मुताबिक बाद में गावं के अलग-अलग समुदायों के लोगों से बातचीत करके दोनों झंडों को हटा दिया गया. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News