अविनाश त्रिपाठी करेंगे कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व: बॉलीवुड और अफ्रीका के 60 देशों के बीच … – Dainik Bhaskar

शहर के प्रख्यात लेखक, कवि, गीतकार और फिल्मकार अविनाश त्रिपाठी को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 13 से 22 मई 2025 तक चलने वाले इस मशहूर फेस्टिवल में अविनाश मुख्
अविनाश भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और अफ्रीका के 60 देशों के बीच फिल्म निर्माण और सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। खासतौर पर नॉलीवुड (नाइजीरिया का फिल्म उद्योग) और बॉलीवुड के बीच सहयोग को लेकर चर्चा होंगी। इसके अलावा, वह भारतीय स्टोरीटेलिंग पर विशेष व्याख्यान भी देंगे, जिसमें बॉलीवुड की अनूठी कहानी कहने की परंपरा को प्रस्तुत किया जाएगा।
शॉर्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं
सिनेमा के क्षेत्र में लंबा अनुभव अविनाश त्रिपाठी अपने विशिष्ट लेखन, कहानी कहने की कला और शॉर्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 750 से अधिक शॉर्ट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। वे प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक और सिनेमा इतिहासकार भी हैं, जो विभिन्न टीवी चैनलों पर सिनेमा विषयों पर चर्चा करते नजर आते हैं।
केवल फिल्मकार बल्कि एक कवि और गीतकार भी
अविनाश न केवल फिल्मकार बल्कि एक कवि और गीतकार भी हैं। उनके लिखे गीतों को शान, कविता कृष्णमूर्ति, अभिषेक रे, कविता सेठ, अन्वेषा और अनुपमा राग जैसे मशहूर गायक अपनी आवाज दे चुके हैं। गौरतलब है कि कांस फिल्म फेस्टिवल हर साल दुनिया भर की प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित करता है। यह पूरे विश्व के फिल्मकारों, अभिनेताओं और निर्देशकों के लिए सबसे प्रतिष्ठित मंच माना जाता है। ऐसे में अविनाश त्रिपाठी का भारत का प्रतिनिधित्व करना जयपुर और राजस्थान के लिए गर्व की बात है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News